Vivo V50 के लॉन्च से पहले ही जान लें ये 5 खास फीचर और इंडिया प्राइस, खरीदने से पहले ही जाएगी बड़ी मदद
अगर आप Vivo V40 के बारे में जानते हैं तो आपको Vivo V50 भी बेहद ही पसंद आने वाला है।
इस फोन को अभी लॉन्च नहीं किया गया है, हालांकि, Vivo V50 को जल्द ही इंडिया में लाया जा सकता है।
लॉन्च से पहले हम आपको Vivo V50 के 5 खास फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं।
Vivo इस महीने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V50 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह में है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, कंपनी ने इसके डिज़ाइन, बैटरी और कैमरा से जुड़ी कई प्रमुख जानकारियां इंटरनेट पर शेयर कर दी हैं। Vivo का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा, जिसमें 6000mAh की बैटरी होने वाली है। इसके अलावा, यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आने वाला है। हम Vivo V50 से जुड़ी 5 खास बातें आपके सामने रखने वाले हैं।
Vivo V50 के 5 सबसे खास फीचर
यहाँ हम आपको Vivo V50 के सबसे खास 5 फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं। यह फीचर इस फोन को एक यूनीक और दमदार फोन बनाते हैं। लॉन्च से पहले ही इस फोन के बारे में काफी जानकारी आ चुकी है। हम आपको इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के आधार पर ही यह पॉइंट्स बताने वाले हैं।
डिज़ाइन: Vivo V50 का डिज़ाइन इसी की पीढ़ी के पुराने फोन Vivo V40 से ही मिलता जुलता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस फोन में आपको एक स्टाइलिश पैनल भी मिलने वाला है। इसे तीन रंगों में पेश किया जाएगा: फोन को रोज़ रेड (Rose Red), स्टारी नाइट (Starry Night Blue), टाइटेनियम ग्रे (Titanium Grey) में खरीद सकते हैं।
डिस्प्ले: Vivo V50 में पहली बार V-सीरीज़ का क्वाड-कर्व डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें बेहद पतले बेज़ल होंगे, जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर बनेगा। अफवाहों के मुताबिक, इसमें 6.67-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।
कैमरा: Vivo V50 में प्रीमियम क्वालिटी का Zeiss-ब्रांडेड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिससे शानदार फोटोग्राफी का अनुभव मिलेगा। फोन में एक 50MP OIS मेन सेंसर मिलेगा, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस (4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ) भी मिलने वाला है। फोन में एक 50MP हाई-रेज़ोल्यूशन सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है।
बैटरी: Vivo V50 में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिससे लंबे समय तक बैकअप मिलेगा।
सॉफ़्टवेयर और परफॉर्मेंस: Vivo ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन 5 साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस देगा। इसमें एआई-पावर्ड फीचर्स जैसे कि: Gemini AI, Circle to Search, AI Transcription और Live Call Translation मिलेंगे। यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 पर चलेगा, जो एक शानदार यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
Vivo V50: भारत में लॉन्च डेट और संभावित कीमत
इंटरनेट पर चल रही खबरों के अनुसार, Vivo V50 भारत में 20 फरवरी 2025 को लॉन्च हो सकता है। इस फोन को 37,999 रुपये की शुरुआती संभावित कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। अगर Vivo V40 के इंडिया प्राइस की बात की जाए तो इसे 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि नए फोन को लगभग लगभग 3000 रुपये ज्यादा प्राइस में पेश किया जा सकता है।