Vivo T5x Fusion Red vs Realme 16T: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Vivo ने अभी हाल ही में भारत में अपने Vivo T5x 5G का नया Fusion Red कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन पहले Cyber Green और Star Silver रंगों में उपलब्ध था। हालांकि, नया वेरिएंट केवल नए रंग के साथ आया है और इसके बाकी सभी फीचर्स पहले जैसे ही हैं। दूसरी ओर, इसी की प्राइस रेंज में Realme 16T बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और कई AI फीचर्स के साथ बाजार में मौजूद है। अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए स्पेक्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करके इन दोनों के बीच पूरा अंतर जानते हैं।

Vivo T5x Fusion Red vs Realme 16T

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में Eye Comfort Mode और TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों पर कम असर पड़ता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और इसे IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। नया Fusion Red कलर इसके लुक को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाता है।

वहीं Realme 16T में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1,200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें Sun Display, Full Brightness DC Dimming, Eye Protection Mode, Dark Mode और कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन IP69 रेटिंग, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिस्प्ले स्मूदनेस के मामले में Realme 16T को बढ़त मिलती है, जबकि Vivo T5x बेहतर रिजॉल्यूशन और नए कलर ऑप्शन के साथ आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसे अधिकतम 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह चिपसेट रोजमर्रा के कामों के साथ मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

दूसरी ओर, Realme 16T में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5x 5G में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस सेगमेंट में काफी मजबूत माना जा सकता है।

Realme 16T में भी 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। इसमें LumaColor IMAGE Engine की मदद से AI आधारित इमेज प्रोसेसिंग मिलती है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन का साथ दे सकती है।

Realme 16T में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging और Reverse Wired Charging को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है।

भारत में कीमत

Vivo T5x 5G की शुरुआती कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन अब Fusion Red के अलावा Cyber Green और Star Silver रंगों में भी उपलब्ध है।

दूसरी तरफ Realme 16T के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 31,999 रुपये में आता है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। यह फोन Starlight Black, Starlight Blue और Starlight Red कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By