Vivo T5e vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Redmi 15A 5G: डिस्प्ले, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo T5e vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Redmi 15A 5G: डिस्प्ले, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

अगर आप 15,000 रुपये से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo ने आज ही अपना नया Vivo T5e भारत में लॉन्च किया है। वैसे तो यह फोन 4G नेटवर्क पर काम करता है, लेकिन इस प्राइस सेगमेंट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy F70e और Redmi 15A जैसे लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन्स से हो सकता है। तीनों स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, Android 16 और बजट सेगमेंट के फीचर्स के साथ आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत के मामले में कौन-सा फोन किस पर भारी पड़ता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5e vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Redmi 15A 5G

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo T5e में 6.74-इंच HD+ (720×1600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है। यह Aero Blue और Shadow Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy F70e में 6.7-इंच HD+ LCD स्क्रीन मिलती है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव ज्यादा स्मूद हो सकता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है और इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है।

Redmi 15A में 6.9-इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को IP52 रेटिंग दी गई है, जो हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo T5e में ऑक्टा-कोर Unisoc T7225 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 4GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज 64GB है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Samsung Galaxy F70e में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जो Vivo की तुलना में ज्यादा दमदार माना जाता है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी इसके लिए छह साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Redmi 15A 5G स्मार्टफोन Unisoc T8300 से लैस आता है। यह Android 16 आधारित HyperOS 3 के साथ आता है। कंपनी इस डिवाइस के लिए चार Android अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है। इसमें Google Gemini, Circle to Search और Xiaomi Interconnectivity जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

Samsung Galaxy F70e 5G launched in india know the price and features

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo T5e में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy F70e में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi 15A में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मौजूद है। वहीं, फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कैमरा क्वालिटी के लिहाज से Redmi 15A और Samsung Galaxy F70e, Vivo T5e से बेहतर विकल्प नजर आते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo T5e में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल और 28 घंटे तक वॉयस कॉलिंग का बैकअप दे सकती है।

Samsung Galaxy F70e में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi 15A

Redmi 15A में सबसे बड़ी 6,300mAh बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सामान्य इस्तेमाल में दो दिन तक चल सकता है।

भारत में कीमत

Vivo T5e को भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy F70e की शुरुआती कीमत भी 15,499 रुपये है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है।

Redmi 15A की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है जिसके बाद अब इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। इसका 4GB + 128GB वेरिएंट 17,499 रुपये, जबकि 6GB + 128GB मॉडल 19,499 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE मिल रहा सस्ता, Amazon vs Flipkart डील्स की तुलना देखकर जानें कहां से खरीदने में फायदा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile