Vivo T5 Lite vs Vivo T5x vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी T5 सीरीज के तहत अलग-अलग बजट के ग्राहकों के लिए कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस लाइनअप में नया Vivo T5 Lite, मार्च में आया Vivo T5x और अप्रैल में आया Vivo T5 Pro शामिल हैं। तीनों फोन 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और कीमत जैसे मामलों में इनमें काफी अंतर देखने को मिलता है। अगर आप इन तीनों में से किसी एक फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

Vivo T5 Lite vs Vivo T5x vs Vivo T5 Pro

डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो Vivo T5 Lite, Vivo T5x और Vivo T5 Pro तीनों का लुक मॉडर्न है, लेकिन फीचर्स के मामले में इनकी डिस्प्ले अलग-अलग अनुभव देती हैं। Vivo T5 Lite और Vivo T5x दिखने में काफी हद तक एक जैसे हैं।

Vivo T5 Lite में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और IP65 रेटिंग के साथ आता है। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प है।

Vivo T5x में 6.76 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन, Eye Comfort मोड, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी मिलता है, जिससे यह ज्यादा मजबूत विकल्प बन जाता है।

वहीं Vivo T5 Pro इस तुलना में सबसे प्रीमियम डिस्प्ले ऑफर करता है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 5,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, 2,160Hz PWM डिमिंग और SGS Low Blue Light तथा Low Flicker सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें भी IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo T5 Lite में 6nm MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें अधिकतम 6GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Vivo T5x में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिलता है, जिसे अधिकतम 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह भी Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है और T5 Lite की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

वहीं Vivo T5 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह AnTuTu पर 11.8 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल करता है। इसमें 12GB तक RAM, 256GB स्टोरेज और 7,000 वर्ग मिमी VC कूलिंग सिस्टम मिलता है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo T5 Lite में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo T5x में भी 50MP का Sony IMX852 सेंसर मिलता है, लेकिन इसके साथ 2MP का बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो T5 Lite की तुलना में काफी बेहतर है।

वहीं Vivo T5 Pro में 50MP का Sony IMX882 सेंसर, OIS, 10x लॉसलेस जूम और 2MP बोकेह कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है और यह फ्रंट व रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Vivo T5 Pro सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें 9,020mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo T5x में 7,200mAh की बैटरी दी गई है। यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है।

Vivo T5 Lite में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि इसकी बैटरी T5x और T5 Pro से छोटी है, लेकिन सामान्य उपयोग के लिए यह भी अच्छा बैकअप देने में सक्षम है।

भारत में कीमत

सबसे पहले Vivo T5 Lite की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB मॉडल 21,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है।

वहीं Vivo T5x की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 26,999 रुपये में मिलता है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है।

दूसरी ओर Vivo T5 Pro इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसकी शुरुआती कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 35,999 रुपये है। 8GB + 256GB मॉडल 39,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Poco M8 Power 5G भारत में 4 अगस्त को होगा लॉन्च, OLED डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8000mAh की दमदार बैटरी

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By