Vivo T5 Lite 5G बनाम OPPO K14 5G: डिजाइन-डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, स्पेक्स और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

Vivo T5 Lite 5G इस समय एक बेहतरीन सस्ता फोन है।

Oppo K14 5G को भी एक अच्छे फोन की श्रेणी में रखना चाहिए।

Vivo और Oppo के इन दोनों ही फोन्स में प्राइस और स्पेक्स का अंतर है।

बाजार में हर समय ही नए नए फोन्स का आना जाना लगा रहता है। 20,000 रुपये और इसके आसपास के प्राइस में हमेशा से ही फोन्स आते जाते रहते हैं, लेकिन इस बजट में 5G फोन्स की एक बड़ी लिस्ट है, जो कहीं न कहीं यूजर्स को हमेशा ही कन्फ्यूज करके रखती है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि एक फोन के स्थान पर एक ही जैसे दो फोन्स बाजार में मिल जाते हैं, इनका बजट एक जैसा ही होता है, इनमें प्रोसेसर एक जैसा मिल जाता है और अन्य बहुत से स्पेक्स भी एक जैसे लगते हैं। ऐसा ही कुछ बाजार में इस समय मौजूद Vivo T5 Lite 5G के अलावा Oppo K14 5G के साथ भी हो रहा है। इन दोनों में ही Dimensity Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, दोनों ही फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा इन दोनों ही फोन्स की कीमत भी एक जैसी ही लगती है। अगर आप इस बजट में एक फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इन दोनों नही फोन्स की तुलना जरूर देख लेनी चाहिए।

डिस्प्ले-डिजाइन की तुलना

Oppo K14 5G में 6.75 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल जाती है, जबकि अगर Vivo T5 Lite को देखा जाए तो यह फोन HD+ डिस्प्ले के साथ ही आता है। दोनों में 120Hz Refresh Rate है इसलिए Scrolling दोनों में ही स्मूद मिल जाती है। हालांकि, अगर HD+ और FHD+ की बात करें तो इनका फर्क आपको Netflix, YouTube देखते हुए या Instagram Reels पर ज्यादा समय बिताते हुए नजर आ जाने वाला है।

कैमरा की तुलना

OPPO K14 5G के कैमरा को देखा जाए तो इस फोन में एक 50MP Primary Camera मिलता है, इसका साथ देने के लिए फोन में एक 2MP का अन्य कैमरा भी मिलता है, इसके अलावा फ्रन्ट पर फोन में एक 8MP का कैमरा मिल जाता है। Vivo T5 Lite में भी एक 50MP का ही मेन कैमरा मिलता है, हालांकि, इस फोन में एक बेहद लो रेज वाला सेकन्डेरी कैमरा मिलता है। इसे तो केवल डिजाइन के लिए ही इस फोन में रखा गया है, ऐसा लगता है। सेल्फ़ी के लिए इस फोन में एक 5MP का फ्रन्ट कैमरा भी दिया गया है।

बैटरी की तुलना

Vivo T5 Lite 44W 5G में एक 7,200mAh की बैटरी मिलती है, हालांकि, अगर OPPO K14 को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी ने एक 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है। 700mAh का यह फर्क छोटा नहीं है, खासकर उन लोगों के लिए जो पूरे दिन Phone का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और निरंतर करते ही रहते हैं। Charging Speed में दोनों लगभग बराबर हैं, OPPO में 45W और Vivo में 44W की चार्जिंग क्षमता मिलती है।

Performance की तुलना

दोनों फोन्स में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, इसके माध्यम से आपको बढ़िया Calling, Social Media, Video Streaming, Online Classes, Banking Apps और हल्की-फुल्की Gaming का आनंद भी मिल जाता है। RAM में जरूर फर्क है, OPPO K14 में 8GB तक RAM मिलती है जबकि Vivo T5 Lite को कंपनी की ओर से 6GB तक की रैम पर लॉन्च किया गया है।

कीमत की तुलना

OPPO K14 5G करीब 18,900 रुपये के प्राइस में आता है, जबकि अगर Vivo T5 Lite 44W 5G को देखा जाए तो इस फोन का प्राइस 19,999 रुपये के आसपास है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite बनाम Realme P4R: कीमत, डिजाइन, कैमरा, बैटरी और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :