Vivo T5 5G vs Realme P4s 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Vivo T5 5G और Realme P4s 5G दोनों ही 35,000 रुपये के आसपास के सेगमेंट में आने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन्स हैं जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। दोनों फोन्स में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 8,000mAh के करीब बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी दी गई है। हालांकि, कुछ स्पेक्स के मामले में दोनों में कई बड़े अंतर भी हैं। दोनों की कीमत एक सामान है इसलिए मुकाबला भी एकदम टक्कर का है। अगर आपका इनमें से किसी एक को खरीदने का इरादा है, तो आइए Vivo T5 5G और Realme P4s 5G के स्पेक्स और कीमत की तुलना करके जानते हैं दोनों फोन्स में कौन सा ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।
SurveyVivo T5 5G vs Realme P4s 5G
डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। फोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसका वजन करीब 199 ग्राम और मोटाई 7.99mm है। यह Royal Bronze और Silver Green कलर में उपलब्ध है।
वहीं, Realme P4s 5G में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 6,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 450ppi, 3,000Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। फोन IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसकी मोटाई 8.6mm और वजन करीब 208 ग्राम है। यह Electric Cyan और Titanium Grey कलर में मिलता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo T5 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसके साथ MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Realme P4s 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर है। इसके साथ Hyper Vision+ AI चिप, 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। RAM को 14GB तक बढ़ाने का विकल्प भी है। फोन में 7,000 वर्ग मिलीमीटर का VC कूलिंग एरिया और 13,624 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट एरिया दिया गया है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और तीन साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Vivo T5 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50MP f/1.79 Sony IMX882 मेन कैमरा और 8MP f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP f/2.0 फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Realme P4s 5G में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP f/1.8 मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें टू-एक्सिस OIS और 77.9-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। इसके साथ 8MP f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद है। फ्रंट में 16MP f/2.4 सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग
Vivo T5 5G में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकती है।
Realme P4s 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो Vivo T5 5G से भी ज्यादा है। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस मामले में Realme फोन बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों में आगे है।
भारत में कीमत
Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। 8GB+128GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 44,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। फोन की बिक्री 9 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी। Axis Bank, SBI और HDFC Bank कार्ड से 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Realme P4s 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जिसमें 8GB+128GB कॉन्फिगरेशन मिलता है। इसका 8GB+256GB मॉडल 37,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 41,999 रुपये का है। HDFC Bank, ICICI Bank और SBI कार्ड से 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन की बिक्री 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: Redmi 17 सीरीज की कीमत का खुलासा! जानिए भारत में कितना होगा 10,000mah बैटरी वाले फोन का दाम
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
