Vivo T5 5G vs Redmi Turbo 5 vs Nothing Phone 4a: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Vivo T5 5G vs Redmi Turbo 5 vs Nothing Phone 4a: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में Vivo T5 5G, Redmi Turbo 5 और Nothing Phone 4a तीन अलग-अलग तरह की खूबियों के साथ आते हैं। Vivo T5 5G में 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी है, Redmi Turbo 5 ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और 100W चार्जिंग के साथ आता है, जबकि Nothing Phone 4a कैमरा और यूनिक Glyph Bar डिजाइन पर फोकस करता है। Vivo T5 5G हाल ही में 35 हज़ार रुपये में लॉन्च हुआ है। Redmi और Nothing के फोन भी लॉन्च के समय इसी के आसपास की कीमत पर आए थे, लेकिन प्राइस हाइक के बाद ये 40 हज़ार के पार पहुंच चुके हैं। अब देखना है कि कीमत में इतने बड़े अंतर के साथ स्पेक्स के मामले में कौन सा फोन बाज़ी मारता है। इसलिए आज हम इन तीनों की तुलना कर रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5 5G vs Redmi Turbo 5 vs Nothing Phone 4a

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo T5 5G में 6.83-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स तक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसका वजन करीब 199 ग्राम है।

Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच का 1.5K 12-bit AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। यानी डिस्प्ले ब्राइटनेस और प्रोटेक्शन के मामले में Redmi मजबूत है।

Vivo T5 5G With 7050mAh Battery 3D Curved AMOLED Display Launched in India Price Specifications

वहीं Nothing Phone 4a में 6.78-इंच LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है। फोन का सबसे अलग फीचर इसका Glyph Bar है, जिसमें 63 मिनी-LEDs दिए गए हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस में Redmi Turbo 5 सबसे आगे नजर आता है। इसमें 4nm MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 3.4GHz है। फोन में LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसका AnTuTu स्कोर 23 लाख से ज्यादा है।

Vivo T5 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसमें MediaTek NPU 850, LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। कंपनी के मुताबिक फोन ने AnTuTu पर 12 लाख से ज्यादा स्कोर किया है।

Nothing Phone 4a में 4nm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.7GHz है। इसमें Qualcomm Hexagon NPU, 12GB तक LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo T5 5G OriginOS 6 आधारित Android 16 पर चलता है और इसे तीन OS अपग्रेड व पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। Redmi Turbo 5 HyperOS 3 आधारित Android 16 पर चलता है और इसे चार OS अपग्रेड व छह साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। Nothing Phone 4a Nothing OS 4.1 आधारित Android 16 पर चलता है और इसे तीन OS अपडेट व छह साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo T5 5G में 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Redmi Turbo 5 में भी 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा OIS और EIS के साथ मिलता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Nothing Phone 4a कैमरा हार्डवेयर के मामले में सबसे ज्यादा versatile है। इसमें 50MP Samsung GN9 मुख्य कैमरा OIS के साथ, 50MP periscope कैमरा OIS के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। यह 70x तक Ultra Zoom सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है और 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है।

Nothing Phone 4a

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में तीनों फोन बड़ी क्षमता के साथ आते हैं। Vivo T5 5G में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Redmi Turbo 5 में 7,540mAh की बैटरी है और यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है।

Nothing Phone 4a में 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक इसे 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 64 मिनट लगते हैं।

भारत में कीमत

भारत में Vivo T5 5G की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये, 8GB + 256GB की 44,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।

Redmi Turbo 5 की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट 46,999 रुपये में आता है।

Nothing Phone 4a की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 44,999 रुपये से शुरू होती है। 8GB + 256GB वेरिएंट 49,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 50,999 रुपये का है।

यह भी पढ़ें: Samsung ने 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Galaxy A07s, देखें क्या है प्राइस

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile