Vivo T5 5G vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, जो हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आया है। वहीं Motorola Edge 70 Pro भी इसी प्राइस सेगमेंट में अप्रैल में लॉन्च हुआ एक मजबूत दावेदार है। दोनों का एक-दूसरे से आमने-सामने का मुकाबला है। ऐसे में अगर आप 35,000 से 43,000 रुपये के बजट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo T5 5G और Motorola Edge 70 Pro में से कौन बेहतर विकल्प है, आइए दोनों के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करके जानते हैं।
SurveyVivo T5 5G vs Motorola Edge 70 Pro
डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K (1260×2800 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। फोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसका वजन करीब 199 ग्राम और मोटाई 7.99mm है। यह Royal Bronze और Silver Green कलर में उपलब्ध है।
वहीं, Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD (1272×2772 पिक्सल) Extreme AMOLED 10-बिट डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 360Hz टच सैंपलिंग, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 और HDR10+ सपोर्ट करता है। इसमें SGS Blue Light Reduction और Motion Blur Reduction सर्टिफिकेशन भी हैं। फोन IP68+IP69 और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसका वजन 183 ग्राम और मोटाई सिर्फ 6.99mm है। यह Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan कलर में आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo T5 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें चार 2.0GHz एफिशिएंसी कोर और चार 2.6GHz तक की स्पीड वाले परफॉर्मेंस कोर हैं। इसके साथ MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी के अनुसार, फोन AnTuTu पर 12 लाख से ज्यादा स्कोर करता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने का दावा है।
Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर के लिए इसमें Android 16 आधारित Hello UI है और कंपनी तीन साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Vivo T5 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP f/1.79 Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP f/2.0 फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS के साथ 50MP f/1.8 Sony LYT-710 मेन कैमरा, 122-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस वाला 50MP f/2.0 अल्ट्रावाइड कैमरा और एक तीसरा सेंसर शामिल है। फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50MP f/1.9 कैमरा दिया गया है। यह 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग
Vivo T5 5G में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकता है।
Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh बैटरी है, लेकिन चार्जिंग के मामले में यह Vivo से आगे है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
भारत में कीमत
Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। 8GB+128GB मॉडल 39,999 रुपये, 8GB+256GB मॉडल 44,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 49,999 रुपये का है। फोन की बिक्री 9 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी। Axis Bank, SBI और HDFC Bank कार्ड से 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Motorola Edge 70 Pro की कीमत 8GB+256GB मॉडल के लिए 39,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 42,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Series के रंगों को लेकर बड़ा खुलासा! इस बार मिलेगा ये नया हीरो कलर?
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
