Vivo S2 FE vs Vivo T5: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Vivo S2 FE vs Vivo T5: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Vivo ने इसी महीने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Vivo S2 FE लॉन्च किया है, जिसकी कल 20 अक्टूबर से सेल शुरू हो रही है। यह फोन 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी टक्कर पिछले महीने लॉन्च हुए Vivo T5 5G से होगी, जिसमें 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और 7,050mAh की बैटरी दी गई है। अगर आप इनमें से कोई स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन कन्फ्यूज़ हैं कि कौन सा लें, तो आइए इन दोनों की तुलना करते हैं और जानते हैं कि आपके लिए कौन-सा फोन बेहतर हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo S2 FE vs Vivo T5

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED Q10+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 449ppi है और यह HBM मोड में 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देने का दावा करती है। फोन में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है। इसका डाइमेंशन 163.9×76.5×8.69mm और वजन लगभग 225 ग्राम है।

Vivo T5 में भी 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसमें 3D कर्व्ड पैनल दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पिक्सल डेंसिटी 449ppi है। यह डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसमें 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इसका वजन करीब 199 ग्राम और मोटाई 7.99mm है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo S2 FE में 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 पर चलता है। फोन में लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर भी दिया गया है।

दूसरी ओर, Vivo T5 में 4nm प्रोसेस पर तैयार MediaTek Dimensity 7500 Turbo ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और चार परफॉर्मेंस कोर अधिकतम 2.6GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। फोन में MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि Vivo T5 ने AnTuTu बेंचमार्क पर 12 लाख से ज्यादा पॉइंट हासिल किए हैं। Vivo T5 भी Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Sony IMX852 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी बोकेह कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo T5 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.79 अपर्चर और Sony IMX882 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo S2 FE की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 68 घंटे तक कॉलिंग और 30 घंटे तक TikTok वीडियो प्लेबैक दे सकती है। फोन 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इतनी बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करने से बचना है। हालांकि, बड़ी बैटरी के कारण इसका वजन लगभग 225 ग्राम है।

Vivo T5 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी क्षमता Vivo S2 FE से 2,950mAh कम है। हालांकि, Vivo T5 का वजन लगभग 199 ग्राम है, जो इसे अपेक्षाकृत हल्का बनाता है।

भारत में कीमत

Vivo S2 FE की भारत में कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये रखी गई है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। यह फोन Stellar Green, Titan Black और Zen White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Vivo S2 FE की बिक्री 20 अक्टूबर यानी कल से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart, Amazon, Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य रिटेल चैनलों के जरिए खरीद सकेंगे।

लॉन्च के मौके पर कंपनी कई शुरुआती ऑफर भी दे रही है। योग्य खरीदारों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक या 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, ग्राहकों को बिना अतिरिक्त शुल्क के 100GB Google One स्टोरेज भी मिलेगा। स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन के लिए V-Shield पर 40 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी उपलब्ध होगा।

Vivo T5 की शुरुआती कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 34,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है। फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 49,999 रुपये में आता है। यह फोन दो कलर ऑप्शंस Royal Bronze और Silver Green में आता है।

यह भी पढ़ें: Vivo V80 vs OnePlus 15R vs Motorola Signature: डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile