Vivo V80 vs OnePlus 15R vs Motorola Signature: डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम फीचर्स वाले कई फोन उपलब्ध हैं, लेकिन सही विकल्प चुनने के लिए डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना करना जरूरी हो जाता है। Vivo V80 प्रीमियम सेगमेंट में एक लेटेस्ट फोन है जिसकी टक्कर OnePlus 15R और Motorola Signature जैसे तगड़े स्मार्टफोन्स से है। वैसे तो तीनों ही दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं, लेकिन देखना यह है कि इनमें से कौन सबसे आगे है, ताकि खरीदारी के बाद आपको पछतावा न हो। इसलिए आज हम Vivo V80, OnePlus 15R और Motorola Signature के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करने जा रहे हैं।
SurveyVivo V80 vs OnePlus 15R vs Motorola Signature
डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo V80 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260×2,750 पिक्सल है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, P3 वाइड कलर गैमट और 459ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, इसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक और HBM ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती हैं। इसका वजन 203 ग्राम है और मोटाई 7.69mm है।
OnePlus 15R में 6.83 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,272×2,800 पिक्सल है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिलता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। इसका वजन लगभग 219 ग्राम और मोटाई 8.3mm है।
Motorola Signature में 6.8 इंच का Super HD LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1,264×2,780 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 165Hz और पिक्सल डेंसिटी 450ppi है। स्क्रीन 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, इसकी पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा दी गई है, जबकि फोन में IP68 और IP69 रेटिंग तथा MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी है। इसकी मोटाई केवल 6.99mm और वजन करीब 186 ग्राम है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo V80 में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर चलता है। इसे 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। OS अपडेट की आधिकारिक पुष्टि कंपनी ने नहीं की है।
OnePlus 15R में 3nm प्रोसेस पर तैयार Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Adreno 8 सीरीज GPU, 12GB LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए चार Android OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें बेहतर वायरलेस कनेक्टिविटी और टच रिस्पॉन्स के लिए अलग G2 Wi-Fi चिप और Touch Response Chip भी दी गई है।
Motorola Signature में भी 3nm प्रोसेस वाला Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। यह Android 16 पर आधारित Motorola Hello UI के साथ आता है। इसे 7 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।
कैमरा में किसका दबदबा?
Vivo V80 में Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.88 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 50-मेगापिक्सल का OIS मेन कैमरा है। इसके साथ OIS वाला 50-मेगापिक्सल Zeiss नाइट टेलीफोटो कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल Zeiss Group Selfie Camera मिलता है।
OnePlus 15R में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX906 मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS मिलता है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फोन में कंपनी का DetailMax Engine भी दिया गया है। रियर कैमरे 4K रिजॉल्यूशन पर 120fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Motorola Signature में तीन 50-मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें f/1.6 अपर्चर और OIS वाला Sony LYT 828 प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर वाला अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS के साथ Sony LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 100x हाइब्रिड जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT 500 कैमरा दिया गया है। यह फोन 8K रिजॉल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo V80 में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
OnePlus 15R में 7,400mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। यह तीनों में सबसे बड़ी बैटरी है। फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि चार साल इस्तेमाल के बाद भी बैटरी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत बनाए रखेगी।
Motorola Signature में 5,200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है।
भारत में कीमत
भारत में Vivo V80 की शुरुआती कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 62,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 69,999 रुपये, जबकि 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।
OnePlus 15R की शुरुआती कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 56,999 रुपये है। इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 61,999 रुपये है। वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 63,999 रुपये में उपलब्ध है।
Motorola Signature की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये रखी गई है। इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है। वहीं, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4 Update: चौथे सीजन की स्क्रिप्टिंग शुरू, कब लौटेंगे भौकाली कालीन भैया? जानें डिटेल्स
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
