Vivo से लेकर iQOO और Realme तक, इस वीक इन फोन्स की होगी धमाकेदार एंट्री, पहले ही देख लो पूरी लिस्ट
MWC का समापन हो चुका है, इस ईवेंट में बहुत से स्मार्टफोन्स के साथ साथ अन्य की प्रोडक्टस को लॉन्च किया गया था, हालांकि इस ईवेंट के बाद भी स्मार्टफोन लॉन्च की प्रक्रिया रुकी नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में की अन्य फोन्स को भी लॉन्च किया जाने वाला है। iQOO अपने अगले गेमिंग-फोकस्ड मिड-रेंज फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जबकि Vivo चीन में एक नया बजट-फ्रेंडली डिवाइस पेश करने की तैयारी कर चुका है। इसके अलावा इंडिया और चीन के बाजार में अन्य कुछ फोन्स भी लॉन्च किया जाने की खबर आ रही है। आइए जानते है कि इस सप्ताह कौन कौन से फोन्स लॉन्च हो सकते हैं।
iQOO Neo 10R
iQOO ने पुष्टि की है कि वह अपनी अगली Neo फोन, Neo 10R को भारत में 11 मार्च को लॉन्च करेगा। इस फोन का मुख्य फोकस मोबाइल गेमिंग पर है। इसमें 90 fps गेमिंग, एक डेडिकेटेड ई-स्पोर्ट्स मोड, Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, बेहतर हीट डिसिपेशन के लिए 6043mm² का वेपर कूलिंग चेंबर, और भी बहुत कुछ मिल सकता है।
ऐसा भी माना जा रहा है कि यह इस सेगमेंट में 6,400mAh बैटरी के साथ आने वाला सबसे पतला फोन होगा। यह Raging Blue और Moonknight Titanium कलर ऑप्शन में आ सकता है, इसके अलावा फोन में IP65 रेटिंग भी मिल सकती है। iQOO Neo 10R को अमेज़न पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Vivo Y300i
Vivo 14 मार्च को चीन में अपने नए फोन Y300i को Y सीरीज में लॉन्च कर सकता है। स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और 50MP ड्यूल रियर कैमरे हो सकते हैं। ब्रांड ने इसके डिज़ाइन की भी पुष्टि की है, ऐसा माना जा रहा है कि फोन में आपको एक बड़ा रियर कैमरा बंप मिल सकता है। यह ग्रेडिएंट ब्लू, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में आ सकता है।
इस फोन में एक 6.68-इंच HD+ डिस्प्ले हो सकती है, इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 परोकेस मिल सकता है। फोन में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज भी मिल सकती है। इस फोन में आपको OriginOS, Android 15 का सपोर्ट मिल सकता है। Vivo के इस फोन को 50MP मेन कैमरा और एक सेकंडरी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में एक 5MP फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। फोन में एक 6,500mAh बैटरी, 44W FlashCharge के साथ मिल सकती है।
Realme P3 Ultra
Realme ने भारत में अपनी P3 सीरीज में P3 Ultra को लॉन्च करने की पुष्टि की है। इस फोन को इंडिया में ही लॉन्च किया जाने वाला है, इस फोन का मुख्य फोकस ‘Ultra’ कैमरा, बेहतरीन परफॉरमेंस और इसका डिजाइन होने वाला है। P सीरीज को इंडिया में युवाओं के लिए पेश किया गया था, हालांकि यह सीरीज अपने स्टाइलिश डिजाइन और बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। हालांकि लॉन्च देत को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस सीरीज में Realme P3 और P3x को लॉन्च किया जा चुका है, अब इस सीरीज में एक नया फोन को भी लाया जा सकता है।
OPPO F29 सीरीज
OPPO अपनी F सीरीज के तहत नए फोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है, इस सीरीज में इंडिया में F29 और F29 Pro को लॉन्च किया आज सकता है। ये फोन पिछले साल की OPPO F27 सीरीज की ही पीढ़ी के नए फोन होने वले हैं। हाल ही में आई, XperPick रिपोर्ट के अनुसार, ये A5 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। इनका फोकस मिड-रेंज प्राइस में बेहतरीन कैमरा और अच्छे लुक को देना है।
OPPO F29 Pro BIS पर दिखाई दिया है और इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 6,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, Android 15, एक क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और बहुत कुछ मिल सकता है। ब्रांड ने अभी तक F29 सीरीज के बारे में पूरी जानकारी जारी नहीं दी है, लेकिन हम उम्मीद कर रहे है कि यह फोन्स अगले सप्ताह तक लॉन्च किए जा सकते हैं।