जून में लॉन्च हो रहे एक से बढ़कर एक दमदार स्मार्टफोन्स, Moto से लेकर Xiaomi तक शामिल, देखें लिस्ट

HIGHLIGHTS

Motorola Edge 70 Pro+ और Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होंगे.

Lava Bold N2 5G की लॉन्चिंग 3 जून को होगी.

Samsung, Oppo और Huawei भी नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं.

जून में लॉन्च हो रहे एक से बढ़कर एक दमदार स्मार्टफोन्स, Moto से लेकर Xiaomi तक शामिल, देखें लिस्ट

जून का पहला हफ्ता स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है. Motorola, Xiaomi, Lava, Huawei, Samsung और Oppo जैसी कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में हैं. इनमें फ्लैगशिप मॉडल से लेकर बजट सेगमेंट तक के फोन शामिल हैं. कुछ स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर सामने आ चुकी है, जबकि कुछ डिवाइस जल्द लॉन्च किए जा सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

4 जून को लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Pro+

Motorola भारत में 4 जून को Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करेगी. यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. फोन को Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा.

कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा, जो 50x डिजिटल जूम सपोर्ट करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, 16GB तक रैम और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.

Xiaomi 17T भी 4 जून को देगा दस्तक

Xiaomi 17T की लॉन्चिंग भी 4 जून को होने वाली है. कंपनी ने पहले ही Leica ट्यून कैमरा सेटअप की पुष्टि कर दी है. फोन में 6500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.

वैश्विक बाजार में उपलब्ध मॉडल के अनुसार इसमें 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है.

3 जून को आएगा Lava Bold N2 5G

बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Lava 3 जून को Lava Bold N2 5G लॉन्च करेगी. यह स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन Android 16 के साथ आएगा. इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल होगा. हालांकि बाकी स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं.

Huawei Nova 16 Series की एंट्री

Huawei ने Nova 16 Series की लॉन्चिंग 1 जून के लिए तय की है. इस सीरीज में Huawei Nova 16, Nova 16 Pro और Huawei Nova 16 Ultra शामिल हो सकते हैं. Nova 16 Ultra में 1TB तक स्टोरेज मिलने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं Nova 16 और Nova 16 Pro में 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है.

Samsung और Oppo भी ला सकते हैं नए फोन

Samsung जल्द ही Galaxy A27 और Galaxy M47 लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकते हैं. वहीं Oppo A6c भी जून के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 13,999 रुपये रहने की उम्मीद है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 685 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी मिल सकती है.

जून का पहला हफ्ता रहेगा खास

जून की शुरुआत में बजट, मिड-रेंज और फ्लैगशिप तीनों सेगमेंट में नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. ऐसे में नया फोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए आने वाले कुछ दिन काफी दिलचस्प रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile