Upcoming Phones 2023: जल्द लॉन्च होंगे Oneplus, Xiaomi जैसे Top Brands के ये धाकड़ फोन्स, देखें लिस्ट | Tech News
वनप्लस ने हाल ही में पुष्टि की है कि इसके पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open को 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट Redmi Note 13 सीरीज को चीन में लॉन्च किया है और जल्द ही यह भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
रियलमी अपने परफॉरमेंस फोकस्ड GT 5 स्मार्टफोन को इस महीने लॉन्च कर सकता है।
अक्टूबर के शुरुआती दिनों में हम इस साल के कुछ सबसे दिलचस्प स्मार्टफोंस के लॉन्च देख चुके हैं जिनमें Samsung Galaxy S23 FE, Oppo Find N3 Flip और यहाँ तक कि Google Pixel 8 Pro series भी शामिल है। अब इस महीने के बाकी दिन भी टॉप ब्रांड्स के रोमांचक स्मार्टफोन लॉन्चेज़ से भरे रहने वाले हैं। आइए देखते हैं कुछ बेहद इंतज़ार किए जाने वाले Upcoming Phones जो अगले कुछ हफ्तों में भारत में लॉन्च होने वाले हैं।
Upcoming Phones 2023 In India
OnePlus Open
वनप्लस ने हाल ही में पुष्टि की है कि इसके पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open को 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Hasselblad-ट्यून्ड कैमरा सिस्टम, अलर्ट स्लाइडर और बिना ब्लोटवेयर वाले क्लीन ऑक्सिजन ओएस के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि यह एक प्रीमियम डिवाइस होगा जो Samsung Galaxy Z Fold 5 के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।
लीक्स के अनुसार OnePlus Open स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होगा जिसे 18GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। यह भी कहा गया है कि यह पेरिस्कोप ज़ूम लेंस के साथ आने वाला भी कंपनी का पहला फोन होगा।
Redmi Note 13 Series
Xiaomi ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट Redmi Note 13 सीरीज को चीन में लॉन्च किया है जिसमें Note 13 और Note 13 Pro+ मॉडल्स शामिल हैं। कंपनी द्वारा जल्द ही ये डिवाइसेज़ भारत में भी लॉन्च करने की उम्मीद है। Pro+ मॉडल इस लाइनअप का एक खास स्मार्टफोन है क्योंकि यह कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ आने वाला इस सीरीज का पहला डिवाइस है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस है।
Redmi Note 13 सीरीज के रियर पैनल को पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया है। इसके टॉप-एंड वेरिएंट Note 13 Pro+ में 200MP प्राइमरी कैमरा शामिल है और यह IP68 रेटिंग के साथ आने वाला भी कंपनी का पहला मिड-रेंज रेडमी नोट सीरीज डिवाइस है।
Realme GT 5
रियलमी अपने परफॉरमेंस फोकस्ड GT 5 स्मार्टफोन को इस महीने लॉन्च कर सकता है जो फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन 5300mAh की बड़ी बैटरी और 150w तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे दिलचस्प हार्डवेयर स्पेक्स के साथ आअ सकता है। इस फोन में पीछे की तरफ एक यूनिक लाइटिंग सिस्टम भी दिया गया है जो क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिप के इस्तेमाल को दर्शाता है। हालांकि, यह सटीक तौर पर एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं होगा, लेकिन इस डिवाइस के साथ कंपनी दूसरे हाई-परफॉरमेंस वेल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोंस के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।
यह भी पढ़ें: Xiaomi 14 को लेकर leaked हुई सबसे बड़ी जानकारी, इन Specifications के साथ लॉन्च होगा फोन, देखें सभी
Xiaomi 14
शाओमी ने हाल ही में घोषणा की है कि इसका अपकमिंग Xiaomi 14 नए HyperOS के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। लीक्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस होगा और पिछले फोन Xiaomi 13 की तरह इसमें Leica-ट्यून्ड कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। नए फीचर्स और अतिरिक्त कस्टमाइज़ेशन ऑप्शंस के साथ शाओमी 14 पिछले फोंस के मुकाबले एक यूनिक यूजर अनुभव ऑफर कर सकता है।