Upcoming Smartphones this Week: Samsung Galaxy S25 Edge से लेकर Motorola के मुड़ने वाले फोन तक, इन फोन्स की होगी धमाकेदार एंट्री
अगर स्मार्टफोन लॉन्च आदि की बात करें तो May 2025 का पहला हफ्ता कुछ शांत शांत रहा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि दूसरा हफ्ता ऐसा नहीं रहने वाला है। इस हफ्ते कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इन स्मार्टफोन्स का इंतज़ार काफी समय से किया भी जा रहा है। इस लिस्ट में इस हफ्ते Samsung Galaxy S25 Edge के साथ साथ Motorola Razr 60 Ultra के अलावा अन्य कई फोन्स हो सकते हैं। आइए जानते है कि May 2025 के दूसरे हफ्ते में कौन से स्मार्टफोन्स को एंट्री मिल सकती है।
Samsung Galaxy S25 Edge का लॉन्च
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि 13 मई को Samsung Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी, हालांकि अब इन सभी पर विराम लगने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि सैमसंग ने अपने इस फोन को बेहद पहले ही शोकेस कर दिया था, इसके बाद से यह चर्चा में बना हुआ है। फोन को लेकर ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह सैमसंग का अब तक का सबसे पतला फोन हो सकता है।
फोन में एक 3900mAh की बैटरी हो सकती है, इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite परोकेसोर भी होने वाला है। फोन में एक 6.7-इंच की S-AMOLED डिस्प्ले भी हो सकती है जो LTPO पैनल है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। सैमसंग के फोन को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें 200MP का कैमरा मिलने वाला है।
Motorola Razr 60 Ultra
Motorola के इस फोन को कंपनी 13 मई को ही लॉन्च करने वाली है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर होने वाला है। इसके अलावा इस फोन को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह अभी तक का सबसे फास्ट फ्लिप फोन होने वाला है। इस फोन में 16GB तक की रैम और 512GB स्टॉरिज मिलने वाली है। इसके अलावा इस फोन में एक 50MP का कैमरा सेटअप मिलने वाला है, फोन में एक 50Mp का अल्ट्रावाइड लेंस भी होने वाला है।
इस फोन में सेल्फ़ी के लिए भी एक 50MP का कैमरा हो सकता है। यहाँ आपको बता देते है कि इस फोन में एक 7इंच की इनर डिस्प्ले मिल सकती है, इसके अलावा फोन में एक 4.7-इंच की कवर स्क्रीन होने वाली है। फोन में दोनों ही पैनल LTPO होने वाले हैं। यह डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट पर आएंगी। मोटोरोला के फोन में आपको एक 4700mAh की बैटरी मिल सकती है जो 68W की फास्ट चार्जिंग और 30W की वायरलेस चार्जिंग से लैस होने वाली है।
Sony Xperia 1 VII
Sony भी अपने एक फोन को लॉन्च कर सकती है। यह फोन Xperia 1 VII हो सकता है। इस फोन को भी एक पतला फोन काह जा सकता है। इसमें एक 6.5-इंच की OLED डिस्प्ले होने वाली है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4K सपोर्ट से लैस होने वाली है। फोन में एक 48MP का OIS कैमरा मिलने की संभावना है, इसके अलावा फोन में आपको एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल सकता है। फोन में एक 12Mp का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इसफोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर भी मिल सकता है।
OPPO Reno 14
Oppo अपने इस फोन को 14 मई को चीन के बाजार में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, फोन की लॉन्च डेट अब करीब ही है, ऐसे में इस फोन के बहुत से स्पेक्स भी सामने आ चुके हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं। Oppo Reno 14 में आपको एक 6.59-इंच की OLED LTPS डिस्प्ले मिल सकती है।
हालांकि, Oppo Reno 14 Pro में आपको एक 6.83-इंच की OLED LTPS डिस्प्ले मिल सकती है, दोनों ही मॉडल 1.5K रेजोल्यूशन से लैस होने वाले हैं, इसके अलावा दोनों में ही 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है। इस फोन में आपको एक सिलिकॉन बैटरी भी मिल सकती है, जो 6000mAh की क्षमता के साथ आ सकती है।