iPhone के जैसे छोटे फोन्स हैं पसंद, 2025 के ये आगामी कॉम्पैक्ट फोन हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन
कॉम्पैक्ट फोन्स ने पिछले कुछ महीने में एक बार फिर से वापसी की है। हालांकि, लंबे समय से यह सेगमेंट केवल और केवल सैमसंग, एप्पल और गूगल के हाथों में ही रहा है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यह सेगमेंट अन्य स्मार्टफोन्स ब्रांडस के हाथों में भी जाने वाला है। Vivo इस सेगमेंट में अपने Mini Version के साथ एंट्री ले चुका है और इसके अलावा अगर अभी हाल ही में OnePlus 13s को देखते हैं तो यह पुष्टि हो जाती है कि कंपनी अपने कॉम्पैक्ट फोन्स की ओर मुड़ रही हैं।
हालांकि, अब साल अपने बीच के समय में चल रहा है। जिन कॉम्पैक्ट फोन्स को लॉन्च होना था, वह लॉन्च हो चुके हैं। लेकिन इस साल अन्य कई फोन्स भी इसी सेगमेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर कौन से फोन्स को इस साल कॉम्पैक्ट फोन्स की लिस्ट में जगह मिलने वाली है।
Vivo X200 FE
Vivo X200 FE स्मार्टफोन को जुलाई महीने में ग्लोबल मार्केट में एंट्री मिलने वाली है। हालांकि, मिल रही जानकारी के अनुसार यह फोन Vivo S30 Pro Mini का ही रीब्रांडेड वर्जन होने वाला है। इस फोन का डिजाइन iPhone 16 से काफी मेल खाता है। हालांकि इसमें आपको IP69 रेटिंग मिलने वाली है, फोन में एक 6.31-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि iPhone 16 में 6.1-इंच की स्क्रीन मौजूद है। Vivo Phone में आने वाली डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन के साथ साथ OLED पैनल होने वाला है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
Vivo के डिवाइस को कंपनी MediaTek Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर के अलावा 6500mAh की बैटरी से लैस करके लॉन्च कर सकती है, जो 90W की चार्जिंग क्षमता से लैस होने वाली है। इस फोन में आपको एक 50MP का सोनी प्राइमेरी कैमरा भी मिलने वाला है, दूसरा कैमरा भी 50MP का ही एक सोनी सेन्सर होने वाला है, इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल रहा है। फोन में एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी देखने को मिल सकता है।
Google Pixel 10 और Google Pixel 10 Pro
ऐसा माना जा रहा है कि Google के इन फोन्स को अगस्त महीने में लॉन्च किया जा सकताहिय। इसके अलावा बेस्ट मॉडल और Pro मॉडल दोनों में ही आपको कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर मिलने वाला है। दोनों ही फोन्स को गूगल की ओर से 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। स्टैन्डर्ड मॉडल में FHD+ पैनल के अलावा Pro मॉडल में 1.5K रेजोल्यूशन वाला पैनल मिलने की संभावना है। इंटरनेट से मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों फोन्स में Tensor G5 चिप हो सकती है।
Apple iPhone 17 और iPhone 17 Pro
जैसा कि हर साल हम देखते आ रहे हैं इस साल भी सितंबर महीने में Apple के iPhone 17 और iPhone 17 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों ही फोन्स में नया डिजाइन मिल सकता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि स्टैन्डर्ड और प्रो मॉडल में कॉम्पैक्ट डिजाइन हो सकता है। दोनों ही फोन्स में 6.1-इंच और 6.3-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। बेस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह ProMotion के साथ आने वाली पहली डिस्प्ले है। दोनों ही फोन्स में आपको A19 Series के चिप मिल सकते हैं। इसके अलावा फ्रन्ट कैमरा को 24MP का किया जा सकता है। इन दो कॉम्पैक्ट मॉडल के अलावा कंपनी iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air को बड़ी डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकती है?
Vivo S300 Mini
Vivo S300 Mini को देखते हैं तो इसे लेकर जानकारी सामने आ रही है कि यह फोन October के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी का Mini Segment में तीसरा फोन होने वाला है। इसके पहले कंपनी Vivo X200 Pro Mini के अलावा Vivo S30 Pro Mini को भी ला चुकी है। इस आगामी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें एक 6.3-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिल सकता है। फोन में एक बड़ी 7000mAh की बैटरी को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा जानकारी आ रही है कि फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के अलावा एक अल्ट्रावाइड कैमरा को भी जगह मिल सकती है। इसके अलावा इस बार कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी हो सकती है।