Amazon GIF Sale में 30 हजार के अंदर खरीदें Samsung, OnePlus जैसे टॉप ब्रांड्स के तगड़े स्मार्टफोन्स, देखें डील्स 

Highlights

Amazon की इस सेल के दौरान हमने 20 हजार रुपए से 30 हजार रुपए के रेंज में उपलब्ध टॉप स्मार्टफोन डील्स की लिस्ट तैयार की है।

Realme Narzo 60 Pro अमेज़न पर 21,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है।

iQOO Z7 Pro 5G को अमेज़न सेल के दौरान 23,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल अपने आखिरी पड़ाव में आ चुकी है, तो अगर आप 20 हजार रुपए से 30 हजार रुपए के के प्राइस रेंज में कुछ शानदार स्मार्टफोन डील्स की तलाश कर रहे हैं तो इससे बेहतर मौका मिलना मुश्किल है। Amazon की इस सेल के दौरान हमने इस प्राइस रेंज में उपलब्ध टॉप स्मार्टफोन डील्स की लिस्ट तैयार की है।

Narzo 60 Pro स्मार्टफोन 6.7-इंच OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 100MP मेन कैमरा और 16MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है। साथ ही इस डिवाइस को 5000mAh बैटरी के साथ पैक किया गया है और यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपसेट से लैस है। 

यह फोन अमेज़न पर 21,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी एक कूपन ऑफर भी दे रही है जिसकी मदद से फोन पर 1000 रुपए की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। 

iQOO के इस फोन में 6.78-इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 64MP मेन कैमरा और 16MP फ्रन्ट कैमरा शामिल है। इसके अलावा फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4600mAh बैटरी लगाई गई है और परफॉरमेंस के लिए इसमें डायमेंसिटी 7200 प्रोसेसर मिल रहा है। iQOO Z7 Pro 5G को अमेज़न सेल के दौरान 23,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। 

Redmi Note 12 Pro फोन 6.67-इंच डिस्प्ले से लैस है। यह हैंडसेट 50MP + 8MP + 2MP मेन कैमरा सेटअप और 16MP फ्रन्ट कैमरा दिया है। यह 5000mAh बैटरी से पॉवर लेता है और मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिपसेट पर चलता है। रेडमी का यह डिवाइस अमेज़न पर 23,880 रुपए की कीमत में मिल रहा है। 

सैमसंग का यह फोन 6.6-इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले ऑफर करता है। इसमें 48MP + 8MP + 5MP मेन कैमरा सेटअप और 13MP फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस 5000mAh बैटरी और MTK D1080 प्रोसेसर ऑफर करता है। Samsung Galaxy A34 अमेज़न पर 27,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में लिस्टेड है। 

OnePlus 10R 5G स्मार्टफोन 6.7-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 50MP मेन कैमरा और 16MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है और यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 8100 चिपसेट से लैस है। इस हैंडसेट को अमेज़न से 27,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles