Monsoon का मौसम सबको पसंद है, इसमें बारिश की हल्की बूंदें कभी आपको अच्छा एहसास कराती हैं, कभी तेज बारिश गर्मी को दूर कर देती है। हालांकि, जहाँ बारिश के अपने फायदे हैं, वहाँ इसके नुकसान भी हैं। असल में, ऐसा आमतौर पर देखा गया है कि बारिश के मौसम में अक्सर या तो हमारा फोन भीग जाता है या फिर ज्यादा नमी वाला मौसम होने के चलते हमारे फोन में भी यह चली जाती है और फोन को खराब करती है। ऐसे में, अगर कुछ ऐसे टिप्स मिल जाएं जो फोन को भीगने के बाद भी यह नमी चले जाने के बाद भी सही प्रकार से चला लिया जाए तो क्या ही कहने। अगर आप भी कुछ ऐसे उपायों को खोज रहे हैं तो आप सही जगह आ पहुंचे हैं। आइए जानते है कि आखिर आप कैसे अपने फोन को मॉनसून के मौसम में सुरक्षित रख सकते हैं और कैसे आप पानी जाने के बाद भी इसे फिर से चला सकते हैं।
आइए, अब जानते हैं कि अगर आपका स्मार्टफोन भी बारिश में भीग गया तो आप कैसे कुछ टिप्स को अपनाकर इसे फिर से ठीक कर सकते हैं। यहाँ हम आपको 5 टिप्स की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
अगर आपको यह पता है कि आपका फोन अब पानी में भीग गया है तो आपको सबसे पहले किसी भी शॉर्ट सर्किट से पहले इसे स्विच ऑफ कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो फोन को ऑन ही रहने देते हैं तो जाहीर तौर पर इसका मदरबोर्ड खराब हो सकता है या पार्ट्स को भारी नुकसान हो सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले क्या करना है अब आप जानते हैं। अगर पानी चला गया है तो फोन को किसी भी प्रकार से चलाने कया प्रयास न करें।
अगर फोन बारिश में या किसी भी कारण से वैसे भी पानी में भीग गया है और पानी उसके अंदर चला गया है तो आपको दूसरा सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण काम यह करना है कि चार्जर से फोन को कोसों दूर कर देना है। इसका मतलब है कि आपको फोन को चार्ज पर किसी भी कीमत पर नहीं लगाना है। अगर आप गलती से ऐसा करते हैं तो फोन में ब्लास्ट हो सकता है, चार्जिंग पोर्ट से लेकर बैटरी और मदर बोर्ड पूरी तरह से खराब हो सकता है। जब फोन पूरी तरह से सूख जाए तभी आपको इसमें चार्जिंग लगानी चाहिए, चाहे कुछ दिन ही क्यों न बीत जाएँ।
इसके बाद जब आप फोन को अब बंद कर चुके हैं तो आपको यह करना है कि सिम कार्ड को और इसके अलावा अगर आपने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड को रखा हुआ है तो आपको इसे भी निकाल देना चाहिए। ऐसा करके आप फोन के डंर एयरफ़्लो को बढ़ा देते हैं, जिसके बाद फोन जल्द ही सूखने की प्रक्रिया में आ जाता है। कार्ड्स को भी खराबी से आप ऐसे ही बचा सकते हैं।
एक साफ Microfiber या Cotton Cloth से पूरे Phone को पोंछना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। खासतौर पर Edges, Buttons, Display, Back Panel, Camera Lenses, Charging Port, Speaker Grills और SIM Card Tray पर इस समय ज्यादा ध्यान दें, जो सके तो आप एयर बड्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ताकि पानी और नमी को उन जगहों से भी निकाला जा सके, जहाँ पर कपड़ा नहीं पहुँच पाता है। ध्यान रहे कि Phone को झटकें नहीं या पानी निकालने के लिए इधर-उधर पटकें नहीं, ऐसा करने से स्थिति और बिगड़ सकती है। फोन सही होने के बजाय ज्यादा खराब हो सकता है।
Hair Dryer से Hot Air के साथ फोन को सुखाने की गलती कभी न करें। यह एक Common Mistake है जो खतरनाक साबित हो सकती है। इससे अंदर की Adhesive पिघल सकती है, Battery Damage हो सकती है या Display में Crack आ सकता है।
यह भी पढ़ें: UMANG App से Activate होगा UAN Number..देखें Face Authentication करने का स्टेप बे स्टेप तरीका