गर्मी ने बिगाड़ा फोन का भी खेल! भूल कर भी न करें ये 10 गलतियां, बैटरी के साथ स्मार्टफोन भी हो जाएगा डेड
गर्मी में फोन ओवरहीट होना आम समस्या
गलत इस्तेमाल से बढ़ती है हीटिंग की दिक्कत
छोटे बदलाव से फोन को रख सकते हैं कूल
Smartphone Heat: भारत में गर्मी अब सिर्फ इंसानों को नहीं, स्मार्टफोन को भी प्रभावित कर रही है. ज्यादा तापमान में फोन की बैटरी जल्दी खराब होती है, परफॉर्मेंस गिरती है और डिवाइस लैग करने लगता है. अगर आपका फोन बार-बार गर्म हो रहा है, तो इसका मतलब साफ है कि आप उसे सही तरीके से यूज नहीं कर रहे. नीचे दिए गए तरीके दिखने में बेसिक हैं, लेकिन काम सबसे ज्यादा यही करते हैं.
Surveyधूप में फोन चलाना बंद करें
सीधी धूप में फोन इस्तेमाल करना सबसे बड़ी गलती है. इससे फोन बहुत तेजी से गर्म होता है. अगर बाहर काम करना जरूरी है, तो ब्राइटनेस कम रखें और कोशिश करो कि छांव में इस्तेमाल करें.
चार्जिंग के समय कवर हटा दें
फास्ट चार्जिंग में पहले से ही हीट बनती है. अगर ऊपर से कवर लगा रहेगा, तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाएगी. चार्ज करते समय कवर हटाना छोटा सा कदम है, लेकिन फर्क बड़ा पड़ता है.
गर्म माहौल में गेमिंग को कहें ना
गेम खेलते समय फोन वैसे ही गर्म होता है. अगर आप बाहर या गर्म कमरे में गेम खेल रहे हैं, तो ओवरहीटिंग तय है. गेमिंग हमेशा ठंडी जगह या AC वाले कमरे में करें.

ब्राइटनेस कंट्रोल में रखें
आजकल फोन की ब्राइटनेस बहुत ज्यादा होती है, लेकिन हर समय उसे हाई रखना जरूरी नहीं है. जरूरत के हिसाब से कम रखोगे तो फोन ठंडा रहेगा और बैटरी भी बचेगी.
नेविगेशन इस्तेमाल करते समय सावधान रहें
Google Maps जैसे ऐप्स GPS, Wi-Fi और Bluetooth का इस्तेमाल करते हैं, जिससे फोन ज्यादा गर्म होता है. अगर कार में यूज कर रहे हो, तो फोन को AC वेंट के पास रखें. बाइक पर हो तो जेब में रखने के बजाय बैग में रखो.
फोन को थोड़ा आराम भी दो
अगर फोन बहुत ज्यादा गर्म हो गया है और लैग कर रहा है, तो कुछ मिनट के लिए उसे छोड़ दें. लगातार इस्तेमाल ही ओवरहीटिंग का सबसे बड़ा कारण है.
सही चार्जर का इस्तेमाल जरूरी
हर चार्जर एक जैसा नहीं होता. गलत या लोकल चार्जर इस्तेमाल करने से फोन ज्यादा गर्म हो सकता है. हमेशा उसी चार्जर का इस्तेमाल करो जो कंपनी ने दिया है.

बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें
कई ऐप्स बिना जरूरत के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और फोन को गर्म करते रहते हैं. जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है, उनके नोटिफिकेशन बंद कर दें.
गाड़ी में फोन छोड़ना बड़ी गलती
धूप में खड़ी गाड़ी के अंदर तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है. अगर फोन अंदर रह गया, तो वह जल्दी ही ओवरहीट हो सकता है, चाहे इस्तेमाल में हो या नहीं.
जेब में रखना भी हर बार सही नहीं
जेब में फोन रखने से एयर सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे फोन ज्यादा गर्म हो सकता है, खासकर गर्मी के दिनों में. मौका मिले तो फोन को खुले में रखें.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile