टूटी है फोन की स्क्रीन? घर बैठें ₹10 में हो जाएगी ठीक, ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता है तरीका

Smartphone अब एक जरूरी डिवाइस बन चुका है. ज्यादातर काम हम फोन से ही कर लेते हैं. ब्राउजिंग करने से लेकर गेम खेलने और मोबाइल बैंकिंग तक की सुविधा हमें फोन पर मिल जाती है. यानी हमारे कई काम चुटकियों में हो जाते हैं. लेकिन, सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब फोन की स्क्रीन टूट जाए. फोन की स्क्रीन टूटना काफी आम है.
इसको ठीक करवाने में काफी ज्यादा पैसे भी लगते हैं. इस वजह से लोग टूटी स्क्रीन के साथ ही किसी तरह काम चलाते हैं. लेकिन, आप काफी कम कीमत पर मोबाइल की टूटी स्क्रीन को ठीक कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी के पास भी जाने की जरूरत नहीं है.
ऐसे करें इस्तेमाल
मोबाइल की स्क्रीन ठीक करने में केवल 10 रुपये आपको खर्च करने होंगे. यानी 10 रुपये में ही आपकी मोबाइल स्क्रीन ठीक हो सकती है. इसके लिए आपको टूथपेस्ट की जरूरत होगी. हालांकि, यह उपाय केवल छोटे खरोंचों को ठीक कर सकता है. इससे पूरी तरह से टूटी स्क्रीन ठीक नहीं हो सकती है.
टूथपेस्ट के अलावा आप नेलपॉलिश की मदद से भी अपनी स्क्रीन को चमका सकते हैं. चलिए तो आपको इसके इस्तेमाल का पूरा तरीका बताते हैं. आपको सबसे पहले खरोंच लगी स्क्रीन पार्ट पर टूथपेस्ट लगाना है. इसके बाद इसे हल्के हाथों से रगडें.
नेल पॉलिश से भी हो जाएगा काम
फिर आपको कुछ समय के लिए फोन को छोड़ देना होगा. अब साफ सूती कपड़े या कॉटन की मदद से आप इसे साफ कर लें. इससे फोन का क्रैक बहुत हद तक ठीक हो जाएगा. इसके अलावा आप नेल पॉलिश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. फोन के क्रैक को नेल पॉलिश की मदद से भी ठीक किया जा सकता है.
इसके लिए टूटी स्क्रीन पर नेल पॉलिश लगा दें. इसको कुछ देख सूखने के लिए छोड़ दें. फिर किसी ब्लेड की मदद से नेलपॉलिश को निकाल दें. आप स्क्रीन क्रैक में पहले से काफी सुधार देखेंगे. हालांकि, ये उपाय छोटे-मोटे क्रैक में भी काम आते हैं. अगर स्क्रीन ज्यादा टूटी है तो आपको मैकेनिक के पास से नई स्क्रीन लगवानी होगी.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile