Samsung S24 Ultra vs iPhone 16 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना
हाल ही में Realme, Lava और Poco जैसी स्मार्टफोन कंपनीयों ने अपने-अपने स्मार्टफोन्स के प्राइस को 3,000 रुपये तक बढ़ाया है और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अभी चल रहा मेमोरी क्राइसिस और महंगे स्मार्टफोन पार्ट्स बताए जा रहे हैं. मेमोरी क्राइसिस अभी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस वजह से खरीददारों को एक नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले 2 बार सोचना पड़ता है. यही वजह है की आज कल पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लोगों को और आकर्षक लगने लगे हैं. इनमें से दो स्मार्टफोन्स Samsung S24 Ultra और iPhone 16 Pro हैं जो आज भी बढ़िया परफॉरमेंस और दमदार फीचर्स के साथ स्मार्टफोन के बाज़ार में रिलेवेंट हैं. ये दोनो फोन्स उन लोगों के लिए बढ़िया हैं जो अभी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं. इस आर्टिकल में आप जान पाएंगे की इन दोनों में से आपके लिए कौन सा फोन बेहतर है.
SurveySamsung S24 Ultra vs iPhone 16 Pro
डिज़ाइन और डिस्प्ले
जहां Apple के iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन के साथ देखने को मिलता है, वहीं Samsung S24 Ultra में एक बड़ा और बेहतर 6.8 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले QHD+ रेसोलुशन और गोरिल्ला आर्मर प्रोटेक्शन के साथ आता है. Apple ने अपने स्मार्टफोन में एक टाइटेनियम की बॉडी दी है जो फोन को काफी हल्का बना देती है वहीं Samsung ने अपने स्मार्टफोन में एलुमिनियम की बॉडी दी है.

iPhone 16 Pro अपने छोटे साइज की वजह से एक हाथ में आराम से पकड़ा जा सकता है लेकिन अगर आपको एक बड़ा डिस्प्ले अच्छा लगता है तो Samsung का Samsung S24 Ultra आपके लिए बेहतर चॉइस हो सकता है.
परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर
Apple का iPhone 16 Pro स्मार्टफोन Apple की अपनी A18 प्रो चिपसेट के साथ आता है और यह स्मार्टफोन iOS 26.5 तक अपडेट हो सकता है. इसकी परफॉरमेंस एकदम स्मूथ है और गेमिंग के मामले में तो यह फोन लाजवाब है. Samsung ने Galaxy S24 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया है. यह फोन One UI 8.5 पर चलता है और इस फोन को Samsung की तरफ से 7 एंड्राइड उपडटेस मिलेंगी.
कैमरा और बैटरी
iPhone 16 Pro में डॉल्बी विज़न रिकॉर्डिंग के साथ ProRes वीडियो का सपोर्ट मिलता है. इसमें स्पेशियल वीडियो कैप्चर भी मिलता है और इस स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप अभी बाज़ार में सबसे बेहतरीन है.Samsung Galaxy S24 Ultra में 200MP का प्राइमरी सेंसर और ड्यूल टेलीफ़ोटो कैमरा बेहतरीन जूम के साथ मिलते हैं. अगर आपको सिनेमेटिक वीडियो बनानी है तो iPhone 16 Pro आपके लिए अच्छी चॉइस है.

बैटरी के मामले में Samsung आसानी से सबसे बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमें 5000mAh की बड़ी और बेहतरीन बैटरी मिलती है. iPhone 16 Pro की 3582mAh बैटरी Samsung के आगे फीकी पड़ जाती है.
कीमत का अंतर
अभी iPhone 16 Pro की कीमत 1,03,990 रुपये है, वहीं Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत 1,19,950 रुपये है.
आपके लिए कौन सा फोन बेहतर?
अगर आप ज्यादातर Apple के ही डिवाइस जैसे MacBook या iPad का इस्तेमाल रोज़ करते हैं तो आपके लिए iPhone 16 Pro आपके लिए 2026 में एक काफी अच्छा विकल्प है. यह फोन एक अच्छे और यूजर फ्रेंडली सॉफ्टवेयर और बेहतरीन कैमरा के साथ आता है लेकिन अगर आप एक बड़ा फोन लेना चाहते हैं तो Samsung का S24 Ultra अपने 6.8 इंच के डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी के साथ आपके लिए एक बेहतर विकल्प है.
यह भी पढ़ें: Redmi के इस फोन पर भारी डिस्काउंट..31 हजार का फोन घटकर अब इतने में
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile