Redmi के इस फोन पर भारी डिस्काउंट..31 हजार का फोन घटकर अब इतने में
Redmi Note 14 Pro पर इस समय 8000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
फोन को Croma पर बेहद ही सस्ते में खरीदा जा सकता है।
HDFC Bank की ओर से भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ऐसा कई बार और बहुत से लोगों के साथ होता है कि एक बढ़िया मिड-रेंज फोन को ढूँढने में इतना समय निकल जाता है कि कई बार आपके हाथों से अच्छी डील भी निकल जाती है। हालांकि, अगर आप इस समय ज्यादा देर नहीं करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बढ़िया ऑफर इंतज़ार में है। आप इस समय Redmi Note 14 Pro 5G स्मार्टफोन को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। असल में, यह दमदार मिड-रेंज फोन आपको इस समय Croma पर बेहद ही सस्ते में खरीदने पर मिल रहा है। इस फोन का लिस्टिंग प्राइस यहाँ 30,999 रुपये के आसपास है, लेकिन इसे आप केवल और केवल 22,499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इसका मतलब है कि फोन पर आप 8500 रुपये के आसपास की बचत कर सकते हैं।
Surveyइतना ही नहीं, अगर आप HDFC Bank credit card से लेनदेन करते हैं तो आपको 2000 रुपये एक्स्ट्रा की ची बचत हो सकती है। ऐसा करके आप फोन को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। यह डील आप चाह कर भी मिस नहीं कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि फोन में आपको क्या बेस्ट मिलता है, जिसके कारण आपको इस फोन को खरीद लेना चाहिए।
Redmi Note 14 5G का डिस्प्ले है curved और premium
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत के तौर पर इसकी डिस्प्ले को देखा जा सकता है। इसमें एक 6.67 inch का 3D Curved AMOLED display मिलता है, जिसमें 120Hz refresh rate के अलावा 1220 x 2712 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलती है। इतना ही नहीं, डिस्प्ले पर आपको Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इस डिस्प्ले के साथ आप बेहतरीन Video streaming, gaming और social media scrolling आदि आराम से कर सकते हैं। इसमें आपको स्मूद अनुभव मिलने वाला है। इसके अलावा फोन का curved design इसे प्रीमियम लुक और फ़ील दे रहा है। आइए अब इसकी परफॉरमेंस पर एक भी एक नजर डाल लेते हैं।

Performance और AI features की सम्पूर्ण डिटेल्स
Redmi के इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर को जगह दी है, इसके अलावा फोन में आपको 8GB RAM का सपोर्ट भी मिल रहा है। Android 14 पर आधारित इस फोन में आपको HyperOS सपोर्ट मिलता है। इसमें AI image tools और Google Gemini integration आदि फीचर भी मिलते हैं। आप इनके माध्यम से बेहतरीन photo editing और smart assistance से भी अच्छे से काम ले सकते हैं।
Camera और battery की मुख्य डिटेल्स
Redmi के इस फोन में आपको एक Triple rear camera setup मिलता है इसमें कंपनी ने एक 50MP primary sensor को रखा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP ultra-wide लेंस भी मिलता है, फोन में एक तीसरे कैमरा के तौर पर एक 2MP का सेन्सर भी है। इतना ही नहीं, इस फोन में सेल्फ़ी के लिए एक 20MP सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इससे 4K video recording भी की जा सकती है। बैटरी आदि को देखा जाए तो इस फोन में एक 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसमें 45W HyperCharge fast charging support मौजूद है।
फोन में और क्या मिलता है?
- Redmi के इस फोन को कंपनी ने IP68 रेटिंग पर लॉन्च किया था।
- इसमें Dolby Atmos support वाले stereo speakers भी देखे जा सकते हैं।
- फोन में In-display fingerprint sensor है।
- यह Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 के साथ लॉन्च किया गया था।

EMI से खरीदारी होगी ज्यादा आसान
अगर आप EMI से खरीदना करना पसंद करते हैं और एक ही बार में ज्यादा पैसे नहीं फंसाना चाहते हैं तो आपके लिए कंपनी इसका भी एक बढ़िया ऑप्शन लेकर आई है। आप फोन को Low-cost EMI और regular EMI दोनों ही तरह के ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं। हालांकि, अगर आप Tata Neu card users हैं तो आपको अलग से rewards आदि भी मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Google I/O 2026 में लॉन्च हुआ नया Google AI Ultra प्लान, पिछले प्लान्स में भी बड़े बदलाव, जानें सबकुछ..
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile