Google ने अपने सालाना इवेंट Google I/O 2026 के दौरान कई नए AI अपडेट्स और Gemini से जुड़े फीचर्स पेश किए। कंपनी ने Gemini प्लेटफॉर्म में बड़े सुधारों के साथ कई AI आधारित टूल्स और नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स की भी घोषणा की। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा नए Google AI Ultra प्लान की हो रही है, जिसे खास तौर पर डेवलपर्स, क्रिएटर्स, टेक्निकल प्रोफेशनल्स और नॉलेज वर्कर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह नया प्लान यूजर्स के डेवलपमेंट वर्कफ्लो को तेज करने और एडवांस AI क्षमताओं को रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल करने में मदद करेगा।
SurveyGoogle AI Ultra प्लान में क्या मिलेगा?
- नए Google AI Ultra प्लान के साथ यूजर्स को 20TB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा।
- Gemini ऐप और Google Antigravity में AI Pro प्लान की तुलना में पांच गुना ज्यादा उपयोग लिमिट दी जाएगी।
- सब्सक्राइबर्स को Gemini 3.5 Flash मॉडल का एक्सेस भी मिलेगा।
- Google Antigravity प्लेटफॉर्म का प्रायोरिटी एक्सेस दिया जाएगा।
- यह कंपनी का एजेंट-फर्स्ट डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से यूजर्स AI आधारित प्रोजेक्ट्स और टूल्स बना सकेंगे।
- इस प्लान में YouTube Premium Individual सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। यानी यूजर्स बिना ऐड्स के वीडियो देख सकेंगे और बैकग्राउंड में YouTube Music सुन पाएंगे।

Gemini Omni और Spark जैसे फीचर्स भी शामिल
Google AI Ultra प्लान के साथ Gemini Omni फीचर भी मिलेगा। यह एक मल्टीमोडल AI वीडियो मॉडल है, जो टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और वीडियो इनपुट की मदद से एडिटेबल वीडियो तैयार कर सकता है।
इसके अलावा, सब्सक्रिप्शन में Gemini Spark का एक्सेस भी शामिल होगा, हालांकि यह फिलहाल केवल अमेरिका में उपलब्ध रहेगा। Spark एक 24/7 AI एजेंट है, जो बैकग्राउंड में लगातार काम करते हुए यूजर्स की डेली वर्कफ्लो मैनेजमेंट में मदद करेगा।
कंपनी ने यह भी बताया कि Health Premium और Home Premium सेवाएं AI Pro और Ultra प्लान्स के साथ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दी जाएंगी। इसके अलावा Gmail में AI Inbox और Gemini ऐप में Daily Brief जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
Google AI Ultra प्लान की कीमत
New updates for our Google AI subscription plans 🎉
— Google (@Google) May 19, 2026
🔹 We’re introducing a new $100/month AI Ultra plan
🔹 And we’re reducing the price of our top tier Google AI Ultra plan to $200/month#GoogleIO pic.twitter.com/qb6rmfqJoI
नए Google AI Ultra प्लान की शुरुआती कीमत 100 डॉलर प्रति माह रखी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने टॉप-टियर AI Ultra प्लान की कीमत 250 डॉलर प्रति माह से घटाकर 200 डॉलर प्रति माह कर दी है।
Google का कहना है कि चाहे यूजर्स 200 डॉलर वाले हाई-एंड टियर को चुनें या 100 डॉलर वाले प्लान के जरिए अपने वर्कफ्लो को बेहतर बनाना चाहें, दोनों ही विकल्पों में उन्हें कंपनी के सबसे एडवांस AI फीचर्स का एक्सेस मिलेगा।
AI Plus और AI Pro प्लान्स में बड़े बदलाव
नया प्लान पेश करने के अलावा Google ने अपने पिछले Google AI Plus और AI Pro प्लान्स में भी कई नए फीचर्स जोड़े हैं. दोनों में अब यूज़र्स Gemini 3.5 Flash, Gemini app with Omni, Daily Brief in Gemini app और AI Inbox in Gmail जैसे फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा Pro प्लान में YouTube Premium Lite plan और Google Pics in Workspace जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल होंगे।
इन AI प्लान्स में किए गए ज्यादातर अपडेट्स आज से ही रोलआउट होना शुरू हो गए हैं और आने वाले कुछ दिनों या हफ़्तों में उपलब्ध होंगे। सभी प्लान्स और फीचर्स को देखते हुए आप अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से अपने लिए बेस्ट Google AI Plan खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Google का कमाल! अब चुटकियों में पकड़ सकेंगे AI से बनी फर्जी तस्वीरें, जानिए कैसे दिखेगा असली-नकली का फर्क
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile