Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Galaxy Z Flip 7: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Galaxy Z Flip 7: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Samsung ने अपना लेटेस्ट क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 8 भारत और ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार डिजाइन को लगभग पहले जैसा ही रखा है, लेकिन प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और कुछ अन्य फीचर्स में बदलाव किए हैं। वहीं, पिछले साल लॉन्च हुआ Galaxy Z Flip 7 भी अभी एक मजबूत विकल्प बना हुआ है। अगर आप इन दोनों फोल्डेबल फोन्स में से किसी एक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां दोनों के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत की डिटेल में तुलना देख सकते हैं जिसके बाद आपको सही फैसला लेने में आसानी होगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Galaxy Z Flip 7

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Flip 7 दोनों का डिजाइन काफी हद तक एक जैसा दिखाई देता है। दोनों फोन्स में 6.9 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X फोल्डेबल मेन डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कवर स्क्रीन भी दोनों में 4.1 इंच की Super AMOLED है, जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट मिलता है। Galaxy Z Flip 8 की मेन स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1080×2520 पिक्सल और 400ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। Flip 7 में डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स है और कवर स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है।

दोनों फोन IP48 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे इन्हें पानी और धूल से थोड़ी बहुत सुरक्षा मिलती है। Galaxy Z Flip 8 का वजन 180 ग्राम है, जबकि Galaxy Z Flip 7 थोड़ा भारी है और इसका वजन 188 ग्राम है। Flip 8 की मोटाई फोल्ड होने के बाद 13.1mm और अनफोल्ड करने पर 6.1mm है, जबकि Flip 7 फोल्ड होने पर 13.7mm और अनफोल्ड होने पर 6.5mm मोटा है। यानी नया मॉडल थोड़ा हल्का और पतला है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के मामले में Galaxy Z Flip 8 में नया Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy Z Flip 7 में 3nm Exynos 2500 चिपसेट मिलता है। दोनों स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प में आते हैं।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy Z Flip 8 सीधे Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है। वहीं Galaxy Z Flip 7, Android 16 आधारित One UI 8 के साथ लॉन्च हुआ था।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेटअप के मामले में दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे हैं। Galaxy Z Flip 8 में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS और 2x ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम के साथ मिलता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

दूसरी ओर Galaxy Z Flip 7 में भी 50MP का प्राइमरी कैमरा 2x ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। फ्रंट में भी 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा हार्डवेयर लगभग एक जैसा है, हालांकि Flip 7 में ProVisual Engine की मदद से कई AI आधारित फोटो और वीडियो फीचर्स भी मिलते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन में 4,300mAh की डुअल बैटरी दी गई है। दोनों फोन 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर को सपोर्ट करते हैं। Samsung का दावा है कि Galaxy Z Flip 8 लगभग 30 मिनट में 55% तक चार्ज हो सकता है।

भारत में कीमत

नया Galaxy Z Flip 8 भारत में 12/256 GB के शुरुआती वेरिएंट के लिए 1,24,999 रुपये में लॉन्च हुआ है और इसका 12/512 GB वेरिएंट 1,44,999 रुपये का है।

दूसरी ओर, पिछली जनरेशन का Galaxy Z Flip 7 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,21,999 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs OnePlus N6 vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile