Samsung Galaxy S25 VS iPhone 16: दोनों के बीच प्राइस, कैमरा परफॉरमेंस और अन्य का कंपैरिजन
Samsung Galaxy S25 में एक 6.2-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
iPhone 16 की बात करें तो यह फोन 6.1-इंच की OLED डिस्प्ले से लैस है।
दोनों ही फोन्स अलग अलग फीचर मिलते हैं। अलग अलग ग्राहकों के लिए यह दोनों ही फोन्स बेस्ट हैं।
आखिरकार सैमसंग की ओर से बहुप्रतीक्षित Samsung Galaxy S25 Series को पिछले हफ्ते लॉन्च कर दिया था। इस सीरीज में कंपनी ने इस साल Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25+ और Samsung Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने अपने Samsung Galaxy S25 Edge को टीज किया है, इसे इस साल ही लॉन्च किया जा सकता है।
सैमसंग ने अपने तीनों फोन्स को इस साल स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। अब देखा जाए तो लेटेस्ट सैमसंग स्मार्टफोन सीरीज में पिछले साल आई स्मार्टफोन सीरीज से कुछ ज्यादा अंतर नजर नहीं आता है। इस प्राइस सेगमेंट की बात करें तो ज्यादा स्मार्टफोन्स नहीं हैं जो इंडिया में सेल किए जा रहे है। यहाँ हम इस प्राइस रेंज में आने वाले अन्य फोन की बात करें तो यह iPhone 16 है, जिसे एप्पल ने पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया था। आज हम Samsung Galaxy S25 के साथ iPhone 16 की तुलना करने वाले हैं। यहाँ आप दोनों फोन्स की तुलना देख सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 VS iPhone 16
अगर डिस्प्ले की बात की जाए तो आपको बता देते है कि Samsung Galaxy S25 में आपको एक 6.2-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 1080x2340 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इसके अलावा डिस्प्ले पर आपको HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है, डिस्प्ले पर आपको 2600 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन भी मिलता है।
दूसरी ओर, iPhone 16 को देखते हैं तो इस फोन में एक 6.1-इंच की OLED इडसप्ले मिलती है, जो 1179x2556 पिक्सेल रेजोल्यूशन से लैस है। इस फोन में भी आपको HDR10 के सपोर्ट के अलावा Dolby Vision और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस दी जा रही है। डिस्प्ले पर एप्पल ने Ceramic Shield Glass दिया है।
अगर प्रोसेसर की बात करें तो Samsung फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 12GB की रैम और 512GB स्टॉरिज मिलती है। वहीं, अगर iPhone 16 की बात करें तो इस फोन में Apple का A18 चिप दिया गया है। इस फोन में 8GB की रैम और 512GB तक की स्टॉरिज मिलती है। दोनों ही फोन्स में अलग अलग स्किन हैं। Samsung Phone में OneUI 7 की स्किन मिलती है। इसके अलावा Apple Phone मां iOS 18 का सपोर्ट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा एक 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक 50MP का अल्ट्रावाइड सेन्सर मिलता है। इसके अलावा iPhone को देखते हैं तो इस फोन में आपको दो ही कैमरा मिलता हैं। इस फोन में एक 48MP का मेन कैमरा और एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। सेल्फ़ी के लिए दोनों ही फोन्स में एक 12MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।
आखिर में, Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन को एक 4000mAh की बैटरी पर लॉन्च किया गया है, इसमें आपको 25W की फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है। इसके अलावा फोन में 15W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। हालांकि, साथ साथ ही इस फोन में आपको 4.5W की रीवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। इसके अलावा iPhone 16 अगर देखें तो इस फोन में एक 3561mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग और 15W की रीवर्स वायरलेस चार्जिंग क्षमता से लैस है। इसके अलावा इस फोन में आपको 4.5W की रीवर्स वायर्ड चार्जिंग क्षमता मिलती है।
Samsung Galaxy S25 VS iPhone 16 के बीच प्राइस का अंतर
सितंबर में Apple ने अपने iPhone 16 को पुराने फोन के जितने ही प्राइस में लॉन्च किया था। iPhone 16 का शुरुआती प्राइस 79,900 रुपये था। हालांकि, अगर Samsung Galaxy S25 की बात करें तो इस फोन को 80,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।