अगर आप भी इन दिनों एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपकी तलाश यहीं खत्म होती है क्योंकि आज हम ख़ास आपके लिए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की एक स्पेशल डील लेकर आये हैं। जी हाँ अब Samsung Galaxy S25 Ultra फ्लिपकार्ट पर बहुत ही सस्ते दाम में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट इस फोन पर 35,192 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जिसकी वजह से इस डिवाइस की कीमत 1 लाख रुपये से भी कम हो गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में इस डिवाइस को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फ़ोन में आपको स्लीक डिज़ाइन, पॉवरफुल स्नैपड्रगन चिपसेट, ट्रिपल कैमरा और एमोलेड पैनल जैसे कई फीचर्स मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप सस्ते में इस फ़ोन को खरीदना चाहते हैं तो इस डील के बारे में पहले ज़रा विस्तार से जान लीजिये।
फ्लिपकार्ट पर इस वक़्त इस फ़ोन की डील पर 35,192 का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद इस फ़ोन की कीमत सिर्फ और सिर्फ 94,807 रुपये हो जायेगी। बल्कि इतना ही नहीं, Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान करने पर तो आप और भी 4,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इसी के साथ पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर आप 70,550 रुपये तक कि वैल्यू ले सकते हैं। वहीं नो कास्ट EMI से आप इस फ़ोन पर 15,534 रुपये की बचत कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट इस फ़ोन पर 4000 रुपये का कैशबैक भी ऑफर कर रहा है।
अगर इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस डिवाइस में आपको 6.9-इंच की QXGA+ Dynamic एमोलेड 2X प्राइमरी डिस्प्ले मिल रही है जो 120Hz का रेफेर्श रेट सपोर्ट करती है, यह फ़ोन क्वालकम के स्नैपड्रैगन 8 Elite for Galaxy चिपसेट से लैस है और Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर आधारित है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB ROM तक स्टोरेज मिलती है।
बात करें अगर इस फ़ोन के कैमरा स्पेक्स कि तो फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP + 50MP + 50MP + 10MP के रियर प्राइमरी कैमरे के साथ 12MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद हैं। इसके अलावा इस फ़ोन में 5,000mAh की डुअल बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। धुल और पानी से बचाव के लिए इस फ़ोन को IP48 रेटिंग भी प्राप्त है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, ब्लूटूथ, NFC और USB 5.4 का सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें: Redmi 17C का इंडिया लॉन्च इस दिन, चेक करें स्पेक्स और प्राइस