दिव्येंदु वर्मा की यह सीरीज़ हिंदी क्राइम-ड्रामा सीरीज़ की श्रेणी में आती है। इस सीरीज़ में दिव्येंदु वर्मा सुगम मिश्रा के किरदार में नज़र आये हैं। इस सीरीज़ की कहानी भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग स्कैम और आम आदमी की परेशानियों पर आधारित है। यह सीरीज़ 16 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज़ हुई थी और अब इस सीरीज़ के फैंस ने इसे नम्बर 1 ट्रेंडिंग सीरीज़ बना दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओरमैक्स स्ट्रीमव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज़ ने साल 2026 की सबसे ज्यादा ओपनिंग-वीक व्यूअरशिप का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सीरीज़ ने अपने पहले हफ्ते में ही 58 लाख (5.8 मिलियन) यूनिक व्यूअर्स हासिल कर लिए हैं। इस सीरीज़ पर दर्शकों ने जी भर के अपना प्यार लुटाया है।
सीरीज़ में दिव्येंदु शर्मा, भुवन अरोड़ा, कुमुद मिश्रा, हर्षिता गौर और विजय मौर्य जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं और इसे समीर विद्वंस ने डायरेक्ट किया है।
वेटिंग है कि कहानी दो ऐसे युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो कानून के दो अलग-अलग छोर पर हैं. अफरोज़ हम्ज़ा (भुवन अरोड़ा) एक टेक/कंप्यूटर एक्सपर्ट है जो एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाता है जिससे तत्काल टिकट आसानी से बुक हो जाते हैं, उसका मामा इस तकनीक में बिजनेस देखता है और देखते ही देखते ये एक बड़ा स्कैम बन जाता है। इस स्कैम में मामा-भांजा टिकट बुक करने के लिए लोगों से मोटी रकम की डिमांड करते हैं, जिसके कारण आम लोगों को तत्काल टिकट बुकिंग में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर, सुगम मिश्रा (दिव्येंदु शर्मा) पटना में तैनात एक ईमानदार आरपीएफ (RPF) कांस्टेबल हैं, जो इस पूरे रैकेट और कालाबाजारी का पर्दाफाश करने की कोशिश करते हैं। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है।
दिव्येंदु शर्मा ने इस सीरीज में बहुत ही शानदार काम किया है। वो इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी और ये अभी भी सिनेमाघरों में धमाल मचाती नजर आ रही हैं। इस सीरीज़ को IMDb पर 6.8 की रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं।
यह भी पढ़ें: अंधी लड़की की दर्दभरी दास्तां, 2 घंटे 32 मिनट की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म झिंझोड़ देगी आत्मा, IMDb पर तगड़ी रेटिंग