Redmi 17C का इंडिया लॉन्च इस दिन, चेक करें स्पेक्स और प्राइस

HIGHLIGHTS

Redmi 17C को इंडिया के बाजार में लॉन्च किए जाने की घोषणा हो चुकी है।

कंपनी Redmi 17C को इंडिया के बाजार में 1 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है।

Redmi के फोन में स्पेक्स और फीचर कैसे होंगे।

किफायती बाजार में ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए Redmi की ओर से इंडिया के बाजार में C Series के एक नए फोन को लॉन्च किए जाने की घोषणा हो चुकी है। इस फोन को कम बजट में लाया जा सकता है और यह बाजार में पहले से मौजूद कुछ जाने माने ब्रांडस के फोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है। कंपनी आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर चुकी है कि Redmi 17C 5G अगले महीने 1 तारीख यानि 1 अक्तूबर को इंडिया के बाजार में एंट्री लेने वाला है।

गौरतलब हो कि इस फोन को ग्लोबल बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, ऐसे में इस फोन के स्पेक्स और फीचर आदि को लेकर पहले से ही जानकारी मौजूद है। कहा जा रहा है कि इंडिया के बाजार में भी फोन के डिजाइन और स्पेक्स के साथ कुछ ज्यादा छेड़खानी नहीं की जाने वाली है। फोन को इंडिया में भी बड़ी स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और काफी ज्यादा पावर वाली बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि Redmi के इस फोन में आपको क्या मिल सकता है।

डिजाइन और अन्य डिटेल्स

डिजाइन को देखा जाए तो Redmi 17C को कंपनी राउंडेड कॉर्नर्स और फ्लैट बैक पैनल के अलावा टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में उभरे हुए रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ लॉन्च कर सकती है। फोन को तीन आकर्षक कलर्स यानि डार्क नाइट (Dark Night), कॉफी ब्रू (Coffee Brew) और पर्पल डॉन (Purple Dawn) में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें से कॉफी ब्रू वेरिएंट में प्रीमियम लेदर जैसा टेक्स्चर्ड फिनिश देखने को मिलेगा, जबकि अन्य दो वेरिएंट्स स्मूथ फिनिश के साथ बाजार में एंट्री ले सकते हैं। इस फोन को कंपनी सिंगापुर के बाजार में 4GB + 128GB वेरिएंट के तौर पर SGD 279 (लगभग 21,000 रुपये के) के आसपास के प्राइस में लॉन्च कर सकती है। अभी के लिए इंडिया में फोन के प्राइस और आधिकारिक स्पेक्स की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

डिस्प्ले और वेट टच 2.0 टेक्नोलॉजी

Redmi 17C 5G में 6.9-इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले (1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन) मिलता है, यह 120Hz तक के स्मूद रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 810 निट्स के आसपास की है, और इसमें आंखों की सुरक्षा के लिए डीसी डिमिंग, रीडिंग मोड और टीयूवी रीनलैंड आई-कम्फर्ट सर्टिफिकेशन दिए गए हैं। डिस्प्ले का सबसे खास फीचर ‘वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0’ (Wet Touch Technology 2.0) है, जिससे अगर आपकी उंगलियां गीली, तेल लगी या साबुन लगी भी हों, तब भी स्क्रीन बिना किसी समस्या के रिस्पॉन्स करने वाली है।

एंड्रॉयड 16 के साथ दमदार प्रोसेसर से लैस है फोन

हार्डवेयर आदि को देखा जाए तो इस स्मार्टफोन को कंपनी इंडिया में भी ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है, फोन में 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक की UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट और HyperOS 3 का सपोर्ट भी मिलने वाला है।

कैमरा को लेकर भी दमदार है फोन

फोटोग्राफी को देखा जाए तो इससे यह भी अच्छे से हो सकती है। फोन में दमदार फोटोग्राफी के लिए रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रन्ट कैमरा इस फोन में देखने को मिलने वाला है। दोनों ही कैमरे 30fps पर 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

6,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W चार्जिंग क्षमता से लैस होगा फोन

Redmi Phone को पावर देने के लिए कंपनी इस फोन में एक 6000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है, फोन में इस बैटरी को सपोर्ट करने के लिए 33W की फास्ट चार्जिंग क्षमता होने वाली है। कंपनी का दावा है कि 1,000 फुल चार्ज साइकिल्स पूरे होने के बाद भी यह बैटरी अपनी 80 प्रतिशत से अधिक हेल्थ बरकरार रखने में सक्षम है।

अगर Redmi Phone में मिलने वाली अन्य खूबियों की बात करें तो इस फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP64 प्रोटेक्शन रेटिंग मिलती है, फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है, इसके अलावा इस फोन में एक 3.5mm हेडफोन जैक के साथ साथ एफएम रेडियो, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और लाउड ऑडियो के लिए 200 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्ट फीचर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE vs Google Pixel 11 vs Vivo X300: डिस्प्ले से कैमरा तक, तीनों में से कौन है बेस्ट?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :