Samsung Galaxy S23 Plus को खरीदने से पहले इन 5 फोन्स पर भी डाल लें नजर, एक दूसरे के कट्टर कॉम्पिटिटर

अगर आप स्मार्टफोन को इस साल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता देते हैं कि आपके पास Samsung Galaxy S24 Plus के तौर पर एक बढ़िया फोन है। यह Samsung Galaxy S24 Series का ही एक फोन है। इस फोन से आपकी सभी नीड्स पूरी होती हैं। यह फोन अपने आप में एक समग्र फोन है। हालांकि, इस फोन को टक्कर देने वाले कुछ फोन्स भी बाजार में मौजूद हैं। अगर आप भी Samsung Galaxy S24 Plus को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसके पहले इस फोन के टॉप 5 ऑल्टरनेटिव देख लेने चाहिए। आइए अब जानते हैं कि लिस्ट के टॉप 5 फोन्स कौन से हैं।
Apple iPhone 15
इस फोन को अभी पिछले साल ही लॉन्च किया गया था, यह भी एक दमदार फोन होने के साथ साथ एक बेहतरीन डिवाइस भी है। इसमें एक 6.1-इंच की XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट पर आती है। इसके साथ ही इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में एक 48MP का मेन कैमरा और एक 12MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा भी मिलता है। फोन को A16 bionic चिपसेट पर लॉन्च किया गया था।
OnePlus 12 5G
OnePlus 12 5G की बात करें तो यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें एक 120Hz ProXDR डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा फोन में एक Hasselblad Camera Setup मिलता है। इस फोन में एक 5400mAh की बैटरी भी मिलती है, इसमें 100W की Wired और 50W की Wireless Charging क्षमता मिलती है। फोन में 16GB तक की रैम मिलती है। फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड OS पर लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy S23 5G
Samsung के फोन Samsung का फोन ही यहाँ टक्कर दे रहा है। Samsung Galaxy S23 5G स्मार्टफोन में एक 6.1-इंच की Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले मिलती है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा, एक 10MP का टेलीफोटो लेंस और एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। इस फोन को एंड्रॉयड 14 पर पेश किया गया था। फोन में एक 3900mAh की बैटरी मिलती है।
Google Pixel 8 Pro
Google Pixel 8 Pro स्मार्टफोन को इसके कैमरा के लिए जाना जाता है। iss फोन में Tensor G2 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 64Mp का कैमरा सेटअप भी मिलता है। इस फोन में एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है। फोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन भी मिलता है।
Vivo X100
Vivo ने अपने इस फोन के साथ कैमरा क्षमता को बेहतर किया है, इसमें Zeiss Camera मिलता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, इसमें एक 64MP का टेलीफोटो लेंस और एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फोन में एक 6.78-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में Dimensity 9300 प्रोसेसर मिलता है। phन में IP68 रेटिंग मिलती है, इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलती है। फोन में 120W की Wired Charging नहीं मिलती है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile




