Samsung Galaxy M47 vs Xiaomi Redmi 15: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना

Samsung Galaxy M47 vs Xiaomi Redmi 15: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना

हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 ने मिड रेंज स्मार्टफोन्स की दुनिया में अलग-पन ला दिया है. जहां कुछ समय से ज्यादा नए और बढ़िया मिड रेंज स्मार्टफोन्स देखने को नहीं मिल रहे थे, वहीं Samsung Galaxy M47 अपने प्रीमियम डिस्प्ले और कैमरा सेटअप के लिए सराहा गया है. इसमें गोरिल्ला ग्लास Victus जैसे दमदार स्पेक्स देखने को मिलते हैं और ज़ाहिर से बात है की अगर एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन बाज़ार में उतरा है तो लोग उसकी तुलना अलग – अलग स्मार्टफोन्स से कर रहे हैं. इसके चलते इस स्मार्टफोन की तुलना Xiaomi Redmi 15 से कि है. यह दोनो ही स्मार्टफोन्स 30,000 रुपये से कम कीमत के हैं और अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy M47 vs Xiaomi Redmi 15

डिस्प्ले और डिज़ाइन

हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M47 काफी अच्छे डिज़ाइन के साथ आता है. इसके रियर और फ्रंट पैन्ल पर गोरिल्ला ग्लास Victus की प्रोटेक्शन मिलती है. इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का सूपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसमें 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है.

Xiaomi Redmi 15 एक अच्छे और स्लीक लुक के साथ आता है और इसमें मिलने वाले 6.9 इंच के IPS LCD डिस्प्ले में 850 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. इसके साथ ही इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट भी आता है. इसमें Samsung Galaxy M47 की तरह गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन तो नहीं मिलती है लेकिन यह स्मार्टफोन स्पैश प्रूफ और डस्ट प्रूफ है.

Samsung Galaxy M47 5G complete features and expected price know ahead of launch

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिलता है जो Adreno 710 GPU के साथ आता है. इसमें 6GB से 8GB तक की LPDDR5X RAM मिलती है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Android 16 को सपोर्ट करता है और इसमें 6 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 6 साल तक की ही सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलती है. यह स्मार्टफोन Samsung OneUI कस्टम UI पर चलता है.

Xiaomi Redmi 15 अपने Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट के साथ परफॉरमेंस में लगभग Samsung M47 जैसा ही है और इसमें Adreno 619 GPU देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन भी 6GB से 8GB तक की LPDDR4X RAM आती है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Android 15 को सपोर्ट करता है और इसमें 2 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 4 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है और HyperOS कस्टम UI पर चलता है.

कैमरा में किसका दबदबा?

Samsung Galaxy M47 में एक शानदार ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है. इस स्मार्टफोन में 12MP का बढ़िया फ्रंट कैमरा मिलता है जो अच्छी सेल्फी लेता है.

Xiaomi Redmi 15 स्मार्टफोन एक सिंगल रियर कैमरा मिलता है जिसमें 50MP का एक AI कैमरा देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन HDR मोड सपोर्ट करता है. इसका फ्रंट कैमरा 8MP का है और HD में 30FPS पर वीडियोस रिकार्ड करता है.

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 15 के आगे बैटरी के मामले में फीका पड़ जाता है. इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी 45W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसमें भी अच्छी बैटरी लाइफ मिलती है.

Xiaomi Redmi 15 स्मार्टफोन की शानदार और बड़ी 7000mAh की बैटरी 33W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और काफी बढ़िया बैटरी लाइफ देती है.

भारत में कीमत

Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन 4 जुलाई से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा. इसकी भारत में कीमत 25,999 रुपये है.

Xiaomi Redmi 15 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का भारत में दाम 20,390 रुपये है और इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 24,499 रुपये है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 vs Vivo T4R vs Realme 16T: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile