Samsung Galaxy M01 Core vs Redmi A1 vs Realme C30: 6000 से कम में किसके फीचर्स हैं बेस्ट

Samsung Galaxy M01 Core vs Redmi A1 vs Realme C30: 6000 से कम में किसके फीचर्स हैं बेस्ट
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy M01 Core मीडियाटेक MT6739 चिपसेट पर चलता है

Realme C30 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ एक 6.5-इंच की IPS LCD डिस्प्ले से लैस है

तीनों फोन्स में 8MP प्राइमरी कैमरा मिलता है

अगर आप बहुत बेसिक कन्फिगरेशन्स और सस्ती कीमत के साथ एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो यहाँ तीन एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स की तुलना की गई है जो कि Samsung Galaxy M01 Core, Redmi A1 और Realme C30 हैं। 

इसे भी देखें: इस वेबसाइट पर नज़र आया Vivo X Flip, चिपसेट से लेकर OS तक इन फीचर्स का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy M01 Core vs Redmi A1 vs Realme C30: Comparison

डिज़ाइन 

Samsung Galaxy M01 Core एक प्लास्टिक बॉडी का बना है और इसका वजन 150g है। इसमें एक टेक्सचर्ड बैक पैनल है जो अच्छी पकड़ बनाता है। यह तीन रंगों में उपलब्ध है: ब्लैक, ब्लू और रेड। 

Redmi A1 में भी 9.1mm मोटाई और 192g वजन के साथ एक प्लास्टिक बॉडी है। यह एक साधारण बैक के साथ एक आधुनिक स्मार्टफोन डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें पीछे की तरफ एक छोटा कैमरा मॉड्यूल है जो दो कैमरों को होल्ड करता है। यह तीन रंगों में आता है जो कि लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू और ब्लैक हैं। 

Realme C30 का बैक कवर एक यूनिक वर्टिकल ग्रिड पैनल को दर्शाता है और ऊपर की तरफ बाहिने कोने पर एक एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा मॉड्यूल है। इसमें कोई सेकेंडरी मैक्रो या डेप्थ सेन्सर्स नहीं हैं। Realme C30 दो रंगों में उपलब्ध है; लेक ब्लू और बाम्बू ग्रीन। 

डिस्प्ले

Samsung Galaxy M01 Core

Samsung Galaxy M01 Core में 720 x 1480 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 5.3-इंच की LCD डिस्प्ले है। 

Redmi A1 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.52-इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। 

Realme C30 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ एक 6.5-इंच की IPS LCD डिस्प्ले से लैस है। 

इसे भी देखें: 23 मार्च को लॉन्च होगा Tecno Spark 10 Pro, साथ ही एंट्री ले सकता है Spark 10 5G

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy M01 Core मीडियाटेक MT6739 चिपसेट पर चलता है जिसे 2जीबी तक रैम और 32जीबी तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हैंडसेट एक 3000mAh बैटरी को पैक करता है। 

Redmi A1 मीडियाटेक हीलिओ ए22 प्रोसेसर से लैस है जिसे 3जीबी तक रैम 32जीबी तक की स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉइड 12 पर आधारित MIUI 12 OS पर चलता है। यह 10-वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक 5000mAh बैटरी के साथ आता है। 

Realme C30 में एक यूनिसोक टाइगर T612 SoC है जिसे 4जीबी रैम और 64जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित रियलमी यूआई गो पर चलता है। इसे 10-वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक 5000mAh के साथ पैक किया गया है। 

कैमरा

Samsung Galaxy M01 Core

Galaxy M01 Core और Realme C30 पीछे की तरफ एक सिंगल 8-मेगापिक्सल कैमरा के साथ आते हैं और साथ ही फ्रन्ट पर 5-मेगापिक्सल सेल्फ़ी शूटर मिलता है। 

दूसरी ओर, Redmi A1 पीछे की तरफ एक 8-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और एक 0.08-मेगापिक्सल डेप्थ सेन्सर के साथ आता है। सामने की तरफ इसमें एक 5-मेगापिक्सल सेल्फ़ी शूटर है। 

इसे भी देखें: आईफोन 15 प्रो मैक्स में होंगे अब तक के सबसे पतले स्क्रीन बेजल्स, टूटेंगे कई रिकॉर्ड

कीमत और उपलब्धता 

फ्लिपकार्ट Samsung Galaxy M01 Core को ₹5,990 और Realme C30 को ₹5,549 की शुरुआती कीमत पर पेश कर रहा है। Redmi A1 अमेज़न पर ₹5,899 की कीमत पर उपलब्ध है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo