Digit.in

Samsung Galaxy A8+ के ये 5 फीचर्स इसे बनाते हैं खास

Highlights

यह कंपनी का पहला नॉन-फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन है, जिसमें 18.5:9 डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो मौजूद है.

Samsung Galaxy A8+ के ये 5 फीचर्स इसे बनाते हैं खास

सैमसंग ने अभी हाल ही में भारतीय बाज़ार में अपने नए स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy S8+ को पेश किया है. इस फ़ोन की कीमत Rs. 32,990 है. यह कंपनी का पहला नॉन-फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन है, जिसमें 18.5:9 डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो मौजूद है, जो इसे और भी खास बनाता है. यहाँ हम आपको इस फ़ोन में मिलने वाले 5 सबसे खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.

1. 18.5:9 डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो: Samsung Galaxy S8+ कंपनी का पहला नॉन-फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन है, जिसमें 18.5:9 डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो मौजूद है. यह 6-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले से लैस है, जिसका रेजोल्यूशन 2220 x 1080 पिक्सल है. इस वजह से यह स्मार्टफ़ोन सैमसंग गियर VR को भी सपोर्ट करता है.

2. 6GB रैम और 256GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज: Samsung Galaxy S8+ में कंपनी ने 6GB की रैम दी है. 6GB रैम की वजह से मल्टीटास्किंग करना काफी आसान हो जाता है. भारत में इस समय बहुत कम स्मार्टफोंस में ही 6GB या 8GB रैम मौजूद है. साथ ही जहाँ ज्यादातर स्मार्टफोंस में 128GB तक की ही एक्सपेंडेबल स्टोरेज मौजूद होती है, वहीँ सैमसंग ने अपने इस फ़ोन में 256GB तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट दिया है जो इसे बाकि फोंस से थोड़ा ज्यादा एडवांटेज देता है.

3. डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप: बाज़ार में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ आने वाले फोंस की संख्या काफी कम है. ऐसे में सैमसंग ने अपने इस फ़ोन में यह फीचर दिया है और यह सेल्फी के अनुभव को जरुर खास बना देगा. सेल्फी कैमरे के जरिये बोकेह इफ़ेक्ट में भी तस्वीरें ली जा सकती है.फ़ोन में बहुत से फ़िल्टर और इफ़ेक्ट भी मौजूद हैं. Samsung Galaxy A8+ 2018 में 16MP+8MP डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा सेटअप मौजूद है. दोनों कैमरों में f/1.9 अपर्चर लेंस मौजूद है. फ़ोन में 16MP का f/1.7 अपर्चर लेंस रियर हिस्से पर मौजूद है.

4. वाटर और डस्ट-रेसिस्टेंट: Samsung Galaxy A8+ 2018 एक IP68 सर्टिफाइड डिवाइस है, जो इसे वाटर और डस्ट-रेसिस्टेंट बनाता है. इस फ़ोन को बारिश के दौरान दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

5. ऑलवेज ऑन डिस्प्ले: इस फ़ोन में हर वक्त ऑन रहने वाली डिस्प्ले दी गई है. इस वजह से टाइम देखने के लिए स्क्रीन को ऑन नहीं करना पड़ता है. इसकी वजह से फ़ोन ऑफ होने पर भी जरुरी जानकारियां जैसे कि- तारीख, समय, सूचनाएं, और यहां तक कि बैटरी स्तर भी हमेशा दिखाई देता है.

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile

Recommended Articles