Redmi Note 17 Pro vs Redmi Note 17 Pro Max: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Redmi Note 17 Pro vs Redmi Note 17 Pro Max: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Redmi ने 27 अगस्त 2026 को चुनिंदा मार्केट्स में अपनी नई Note 17 सीरीज पेश की है। इस लाइनअप में Redmi Note 17 Pro 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G शामिल हैं। दोनों फोन्स में प्रीमियम डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon चिपसेट, 50-मेगापिक्सेल कैमरा और HyperOS 3 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, Pro Max मॉडल में कुछ बड़े अपग्रेड मिलते हैं। अभी इन डिवाइसेज़ का भारतीय बाजार में आना बाकी है, आइए उससे पहले ही दोनों स्मार्टफोन के स्पेक्स और संभावित भारतीय कीमत की तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi Note 17 Pro vs Redmi Note 17 Pro Max

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Redmi Note 17 Pro 5G में प्लास्टिक फ्रेम और प्लास्टिक बैक दिया गया है, जबकि फ्रंट पर Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिलती है। पीछे की तरफ सिल्की मैट फिनिश, राउंडेड कॉर्नर्स और वर्टिकल डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के फ्रंट पर फ्लैट स्क्रीन है। इसे IP68/IP69K रेटिंग मिली है, जिससे फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहता है और 30 मिनट तक पानी में डूबने को भी झेल सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max 5G का डिजाइन भी लगभग इसी तरह है। इसमें भी प्लास्टिक फ्रेम और बैक के साथ Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है। रियर पैनल पर वर्टिकल डुअल-कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। दोनों फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है।

हालांकि, Pro Max मॉडल में DCI-P3 कलर गैमट के साथ HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, Note 17 Pro में 68 बिलियन कलर्स और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस लिहाज से मल्टीमीडिया और OTT कंटेंट देखने के लिए Pro Max ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Redmi Note 17 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। दूसरी तरफ, Redmi Note 17 Pro Max 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। यह भी 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। दोनों हैंडसेट्स में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi दोनों को 5 साल के प्रमुख OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। यानी दोनों फोन को 2032 तक अपडेट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Redmi Note 17 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है, जो f/2.2 अपर्चर और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 17 Pro Max 5G में भी 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। हालांकि, इसके मेन कैमरे में बड़ा f/1.5 अपर्चर दिया गया है। सेल्फी के लिए Pro Max में 32-मेगापिक्सेल का अपग्रेडेड फ्रंट कैमरा मिलता है। यानी कैमरा हार्डवेयर के मामले में दोनों के रियर सेटअप काफी समान हैं, लेकिन Pro Max का मेन कैमरा लेंस और सेल्फी कैमरा इसे बढ़त देते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Redmi Note 17 Pro 5G में 8,340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। इसे 67W HyperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बैटरी मैनेजमेंट के लिए Xiaomi का Surge G1 Battery Management Chip भी दिया गया है।

वहीं, Redmi Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। यह 100W HyperCharge और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। Pro Max में भी Surge G1 Battery Management Chip दिया गया है। इसलिए बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों में Pro Max मॉडल स्पष्ट रूप से आगे है।

भारत में कीमत

Redmi Note 17 Pro 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है। कंपनी ने अभी भारतीय प्राइसिंग की पुष्टि नहीं की है। स्टैंडर्ड Redmi Note 17 5G मॉडल 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में नए Note 17 Pro और Pro Max की कीमत 30,000 रुपये से ऊपर रहने की संभावना है, लेकिन यह अभी अनुमान है।

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट या ढाबे में मिला खराब खाना? मिनटों में FSSAI तक ऐसे पहुंचाएं अपनी शिकायत

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile