रेस्टोरेंट या ढाबे में मिला खराब खाना? मिनटों में FSSAI तक ऐसे पहुंचाएं अपनी शिकायत

रेस्टोरेंट या ढाबे में मिला खराब खाना? मिनटों में FSSAI तक ऐसे पहुंचाएं अपनी शिकायत

अगर किसी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे या स्ट्रीट फूड की दुकान पर खाना खाने के दौरान आपको खाने की क्वालिटी ठीक न लगे या वहां साफ-सफाई की स्थिति खराब नजर आए, तो अब इस तरह की समस्या को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जा सकता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने इसके लिए Food Safety Connect ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके जरिए ग्राहक खाने में मिलावट, खराब क्वालिटी, गलत लेबलिंग और हाइजीन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। शिकायत को मजबूत बनाने के लिए फोटो या वीडियो भी जोड़े जा सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

मोबाइल से ऐसे दर्ज करें फूड सेफ्टी की शिकायत

मान लीजिए किसी रेस्टोरेंट में आपको खराब खाना परोसा गया है या उसके किचन में गंदगी दिखाई देती है। ऐसी स्थिति में आप मौके की तस्वीर या वीडियो बना सकते हैं। अगर आपको किसी खाने की चीज़ में मिलावट का शक है, तो उससे संबंधित फोटो-वीडियो भी शिकायत के साथ लगाया जा सकता है।

  • शिकायत करने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में Food Safety Connect ऐप इंस्टॉल करना होगा।
  • ऐप खोलने के बाद Consumer यानी उपभोक्ता के तौर पर लॉगिन करके Add Complaint विकल्प पर जाना होगा।
  • इसके बाद जिस होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, स्ट्रीट फूड वेंडर या अन्य फूड बिजनेस के खिलाफ शिकायत करनी है, उसका नाम और पता भरना होगा।
  • समस्या के हिसाब से अन्य आवश्यक डिटेल्स भरने और संबंधित कैटेगरी चुनने के बाद शिकायत को ऐप के जरिए सबमिट किया जा सकता है।

खाद्य सुरक्षा में क्या भूमिका निभाता है FSSAI?

FSSAI खाने की चीज़ों की मैन्युफैक्चरिंग से लेकर उनके स्टोरेज, डिस्ट्रीब्यूशन, बिक्री और इंपोर्ट तक से जुड़े मामलों के लिए स्टैंडर्ड सेट करता है। खाने के कारोबार से संबंधित कई नियम और प्रक्रियाएं भी इसी नियामक व्यवस्था के दायरे में आती हैं।

महाराष्ट्र में FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की ओर से हाल में की गई लगातार कार्रवाई के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आया है। ऐसे में Food Safety Connect जैसे प्लेटफॉर्म आम ग्राहकों को भी खाद्य सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाने का एक सीधा माध्यम देते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo Y31T 5G vs Poco M8x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile