Redmi Note 17 Pro Max vs Motorola Edge 70 Pro+ vs Oppo Reno 16c: स्पेक्स और कीमत की तुलना
Redmi Note 17 Pro series आज भारत में लॉन्च हो गई है। इस लाइनआप में Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हैं जो Note 17 series के दूसरे और तीसरे मॉडल के तौर पर आए हैं। Redmi Note 17 Pro Max स्मार्टफोन 10,000mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। 50 हज़ार रुपये में लॉन्च हुआ यह डिवाइस Motorola Edge 70 Pro+ और Oppo Reno 16c को कड़ी टक्कर दे सकता है। इसलिए आज हम इन तीनों की कीमत, डिज़ाइन, डिस्प्ले, कैमरा और अन्य स्पेक्स की तुलना कर रहे हैं। आइए देखें तीनों में कौन किस पर भारी है।
SurveyRedmi Note 17 Pro Max vs Motorola Edge 70 Pro+ vs Oppo Reno 16c
डिजाइन और डिस्प्ले
Redmi Note 17 Pro Max में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,280×2,772 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 12-bit कलर डेप्थ, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 3,200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, HDR10+, Dolby Vision और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करती है। इसमें Wet Touch 2.0 भी मिलता है। फोन IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। इसका वजन करीब 229 ग्राम है।
Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट है। स्क्रीन 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसमें Water Touch फीचर दिया गया है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी रखता है। इसका वजन करीब 190 ग्राम है।

Oppo Reno 16c में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,372 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 397ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,400 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का वजन करीब 197 ग्राम है और इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Redmi Note 17 Pro Max में 4nm ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसमें Adreno GPU, 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी 4 साल के OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Motorola Edge 70 Pro+ में 4nm MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 3.4GHz है। कंपनी के मुताबिक फोन ने AnTuTu पर 24 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 4,600 वर्ग मिमी हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर दिया गया है।
Oppo Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?
Redmi Note 17 Pro Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP f/1.5 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP f/2.2 फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें Sony LYT-710 सेंसर वाला 50MP f/1.8 मेन कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके अलावा 3x ऑप्टिकल जूम, 50x डिजिटल जूम और OIS वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। तीसरा कैमरा 50MP f/2.0 अल्ट्रा-वाइड है, जो 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50MP f/1.9 कैमरा दिया गया है। फोन 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Oppo Reno 16c में 50MP मेन कैमरे के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 50MP कैमरा मिलता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Redmi Note 17 Pro Max में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Motorola Edge 70 Pro+ में 6,500mAh की बैटरी मिलती है। फोन 90W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा 5W वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।
Oppo Reno 16c में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
भारत में कीमत
Redmi Note 17 Pro Max का 8GB+256GB मॉडल 49,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है।
Motorola Edge 70 Pro+ की भारत में कीमत 47,999 रुपये है। यह 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है।
Oppo Reno 16c के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये, 8GB+256GB मॉडल की 53,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 Pro vs Vivo T5 vs Motorola Edge 70 Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
