Redmi 17C vs Moto G37 Power vs Vivo T5 Lite: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Redmi 17C vs Moto G37 Power vs Vivo T5 Lite: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Redmi 17C, Moto G37 Power और Vivo T5 Lite आपके लिए कुछ दमदार ऑप्शंस हो सकते हैं। तीनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 50MP का कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है। हालांकि, प्रोसेसर, चार्जिंग स्पीड, सॉफ्टवेयर और कीमत के मामले में इनके बीच अंतर है। ऐसे में यह फैसला लेना मुश्किल हो सकता है कि कौन सा फोन खरीने में फायदा है, इसी कन्फ्यूज़न को दूर करने के लिए आज हम इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स और कीमत की तुलना कर रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 17C vs Moto G37 Power vs Vivo T5 Lite

डिजाइन और डिस्प्ले

Redmi 17C में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 810 निट्स HBM ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन में TÜV Rheinland के लो ब्लू लाइट, सर्केडियन फ्रेंडली और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन भी मिलते हैं। इसे IP64 रेटिंग दी गई है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।

Moto G37 Power में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,050 निट्स HBM ब्राइटनेस और 264ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसकी स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिला है। फोन में IP64 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

वहीं, Vivo T5 Lite में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 260ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है। फोन में 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट और IP65 रेटिंग दी गई है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Redmi 17C में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। इसमें 6GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी है। यह फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है।

Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। RAM Boost फीचर की मदद से RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज 1TB तक एक्सपैंड की जा सकती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है।

Vivo T5 Lite में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज 2TB तक बढ़ाई जा सकती है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Redmi 17C में पीछे की तरफ 50MP का सिंगल कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। यह 30fps पर 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Moto G37 Power में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है, जो f/1.8 अपर्चर और PDAF सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ दिया गया सेकेंडरी मॉड्यूल एम्बिएंट लाइट सेंसर और फ्लिकर डिटेक्टर का काम करता है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo T5 Lite में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 5MP कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Moto G37 Power सबसे आगे है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।

Vivo T5 Lite में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस तरह, बैटरी क्षमता के मामले में यह Moto G37 Power से पीछे है, लेकिन चार्जिंग पावर के मामले में आगे है।

Redmi 17C में 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह तीनों में सबसे छोटी बैटरी है, लेकिन इसकी क्षमता भी सामान्य इस्तेमाल के लिए बड़ी है।

भारत में कीमत

Redmi 17C की भारत में कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।

Moto G37 Power की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है।

वहीं, Vivo T5 Lite की कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये है। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,499 रुपये है। 6GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Vivo Y32 vs Vivo T5 Lite vs Vivo Y31t: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile