Vivo Y32 vs Vivo T5 Lite vs Vivo Y31t: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना
Vivo ने हाल ही में अपनी Y सीरीज में नया Vivo Y32 पेश किया है, जो फिलहाल सिर्फ चुनिंदा ग्लोबल बाज़ारों में आया है। यह स्मार्टफोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसकी तुलना इसी सेगमेंट में आने वाले जुलाई में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G और अगस्त में लॉन्च हुए Vivo Y31T 5G से करें, तो तीनों फोन्स में डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के मामले में कई अंतर देखने को मिलते हैं। Vivo Y32 फिलहाल बांग्लादेश के बाजार में उपलब्ध है, जबकि Vivo T5 Lite 5G और Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि इन तीनों स्मार्टफोन में किसके फीचर्स ज्यादा दमदार हैं।
SurveyVivo Y32 vs Vivo T5 Lite vs Vivo Y31t
डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo Y32 में 6.87 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,300 निट्स HBM ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट को सपोर्ट करता है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 255ppi है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ SGS 5-स्टार ड्रॉप-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है।
Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 260ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसमें IP65 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
वहीं, Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,250 निट्स है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। इस तरह, डिस्प्ले का आकार Vivo Y32 में सबसे बड़ा है, जबकि पानी और धूल से सुरक्षा के मामले में Vivo Y32 और Vivo Y31T को बेहतर रेटिंग मिली है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo Y32 में 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T7300 चिपसेट दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6GB तक एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट भी है।
Vivo T5 Lite 5G में 6nm MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसका स्टोरेज भी माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन भी Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
Vivo Y31T 5G में 4nm Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन भी Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y32 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ आता है, जबकि दूसरा सेंसर 2MP का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo T5 Lite 5G में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
दूसरी ओर, Vivo Y31T 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Vivo Y32 सबसे आगे है। इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, फोन एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 14 घंटे तक Google Maps नेविगेशन और 59 घंटे तक 4G कॉलिंग दे सकता है।
Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलती है। यह भी 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, Vivo Y31T 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है।
भारत में कीमत
Vivo Y32 को बांग्लादेश में लॉन्च किया गया है। वहां इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत BDT 30,999 यानी करीब 24,300 रुपये है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत BDT 34,999 यानी लगभग 27,000 रुपये है। फिलहाल, भारत में Vivo Y32 की कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
वहीं Vivo T5 Lite की कीमत भी 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 4GB+128GB मॉडल की कीमत 20,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इसके अलावा 6GB+256GB वेरिएंट 26,999 रुपये का है।
Vivo Y31T 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,499 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 FE vs Realme P4s vs iQOO Z11: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
