Redmi 17C 5G vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

By

बजट सेगमेंट में Redmi ने सिंगापुर में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G पेश किया है और जल्द ही इसके भारत में आने की भी उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर इसी सेगमेंट में Vivo T5 Lite 5G और Realme P4R 5G भारतीय बाजार में पहले से उपलब्ध हैं। तीनों फोन्स में 120Hz या इससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। अब देखना यह है कि एक जैसी कीमत में कौन सा फोन बेस्ट फीचर्स ऑफर करता है। तो आइए Redmi 17C 5G, Vivo T5 Lite और Realme P4R के स्पेक्स और कीमत की तुलना करते हैं।

Redmi 17C 5G vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसकी ब्राइटनेस 810 निट्स तक है। इसमें Reading Mode, DC Dimming और आंखों की सुरक्षा के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन दिए गए हैं। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है और इसमें Wet Touch Technology 2.0 भी मिलती है। इसका वजन 211 ग्राम है।

Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें 260ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। फोन को IP65 रेटिंग दी गई है। इसका वजन करीब 209 ग्राम है।

Realme P4R 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है। यह 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई करीब 8.8mm और वजन लगभग 224 ग्राम है। इसे IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन दिया गया है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Redmi 17C 5G में 6nm पर बना MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। Xiaomi के मुताबिक, उपलब्ध मेमोरी और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन अलग-अलग क्षेत्रों में अलग हो सकते हैं। फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है।

Vivo T5 Lite 5G में भी 6nm MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Realme P4R 5G में भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें ARM Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Redmi 17C 5G में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 8MP कैमरा मिलता है। दोनों कैमरे 30fps पर 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

Vivo T5 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर और Sony IMX852 सेंसर वाला 50MP मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ f/3.0 अपर्चर वाला 0.08MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme P4R 5G में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Xiaomi का कहना है कि 1,000 फुल चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है।

Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलती है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme P4R 5G में तीनों में सबसे बड़ी 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme के अनुसार, 1,600 चार्जिंग साइकल तक बैटरी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है।

भारत में कीमत

Redmi 17C 5G को सिंगापुर में 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए SGD 279 यानी करीब 20,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। Xiaomi ने 4GB + 64GB वेरिएंट भी लिस्ट किया है, लेकिन इसकी अलग कीमत की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। फोन की भारत में लॉन्च डेट या कीमत की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Vivo T5 Lite 5G की भारत में कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 23,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 25,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल 28,999 रुपये में आता है।

Realme P4R 5G की भारत में कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 19,999 रुपये है। 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें: तीन सीज़न वाली इस थ्रिलर सीरीज़ ने 6 साल से OTT पर मचा रखा है कोहराम! चौथे सीज़न का बेसब्री से हो रहा इंतज़ार

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By