Redmi 14C बनाम Realme C63: कौन सा 5G फोन कम बजट में होगा बेस्ट चॉइस
अगर आप एक सस्ते 5G स्मार्टफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप Redmi 14C के साथ Realme C63 स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। यहाँ आप इन दोनों ही फोन्स के स्पेक्स की तुलना देखने वाले हैं। इसके बाद आपको यह जानकारी मिल जाने वाली है कि आपके लिए बेस्ट फोन कौन सा होने वाला है।
Redmi 14C बनाम Realme C63: डिजाइन और डिस्प्ले की तुलना
Redmi 14C स्मार्टफोन में एक बड़ी 6.88-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा इस फोन में आपको ड्यूरेबल बिल्ड मिलता है, फोन में स्प्लैश और डस्ट रेसिस्टेंट क्षमता भी है। इसके अलावा अगर Realme C63 की बात करें तो इस फोन में एक 6.67-इंच की डिस्प्ले मिलती है, दोनों ही फोन्स में HD+ रेजोल्यूशन मिलता है। हालांकि, Realme फोन में मिलने वाली डिस्प्ले कुछ ब्राइट लग सकती है।
Redmi 14C बनाम Realme C63: स्पेक्स की तुलना
Redmi 14C 5G स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसके अलावा इसमें आपको 6GB रैम तक का सपोर्ट मिलता है। इसमें एक 5160mAh की बैटरी मिलती है जो 18W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा आगर Realme C63 की बात करें तो यह फोन Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है, जो 6nm प्रोसेस पर निर्मित है। इस फोन में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 15W की चार्जिंग क्षमता से लैस है।
Redmi 14C बनाम Realme C63: कैमरा की तुलना
Redmi 14C स्मार्टफोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। वहीं, Realme C63 की बात करें तो इस फोन में एक 32MP का कैमरा है, हालांकि सेल्फ़ी कैमरा इस फोन में भी आपको 8MP का ही मिलता है।
Redmi 14C बनाम Realme C63: कीमत की तुलना
Redmi 14C की बात करें तो इस फोन को 9,999 रुपये की कीमत में लौंछन किया गया था, इसके अलावा Realme C63 को देखते हैं तो इस फोन को 10,300 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोन्स में कीमत के अनुसार अच्छे स्पेक्स मिलते हैं।
हालांकि दोनों के बीच में तुलना करके भी आपको ज्यादा नहीं मिला होगा, क्योंकि दोनों में लगभग लगभग एक जैसे ही स्पेक्स मिलते हैं। हालांकि, कीमत को देखते हैं तो आपको कुछ रुपये की बचत दोनों फोन्स के बीच हो सकती है। ऐसे में मुझे लगता है कि आपको Redmi Phone के साथ जाना चाहिए।