आज कल मिड रेंज स्मार्टफोन्स में कई नए – नए स्मार्टफोन्स देखने को मिल रहे हैं, जहां दुनिया भर में चल रहे मेमोरी क्राइसिस के चलते कई स्मार्टफोन्स के दाम आसमान छू रहे हैं, मिड रेंज स्मार्टफोन्स ग्राहकों के लिए एक राहत के रुप में आते हैं. हाल ही में कई नए और बेहतरीन स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं जैसे Realme P4R जिसकी बैटरी और अन्य स्पेक्स देख कर तो लोग हैरान से थे, वहीं Sansung M47 भी उन ग्राहकों को आकर्षित करता है जो कम दाम में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स चाहते हैं. आज हम आपके लिए लाए हैं Realme P4R, Samsung Galaxy M47 और Vivo T4R के स्पेक्स से लेकर उनके भारत में दाम तक सारी चीज़ों की तुलना.
Realme P4R एक काफी स्लीक और अच्छे डिज़ाइन के साथ आता है और इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है जो HD+ रेसोलूशन के साथ आता है और इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट भी मिलता है. इसके साथ ही इसमें 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है.
Vivo T4R स्मार्टफोन काफी स्टाइलिश लुक के साथ आता है और इसमें 6.77 इंच के जबरदस्त AMOLED डिस्प्ले के साथ ही FHD+ रेसोलूशन मिलता है और इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट भी आता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने में सक्षम है.
Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन भी दिखने में काफी स्टाइलिश है और इसमें कलर ऑप्शंस भी काफी बढ़िया मिलते हैं. यह स्मार्टफोन 6.66 इंच के सूपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ ही FHD+ रेसोलुशन और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है.
Realme P4R में MediaTek के Dimensity 6300 चिपसेट के साथ ही Mali-G57 GPU मिलता है और यह स्मार्टफोन Android 16 को भी सपोर्ट करता है. इसके साथ ही इसमें 2 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 3 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलती हैं और यह स्मार्टफोन ColorOS कस्टम UI को सपोर्ट करता है.
Vivo T4R में MediaTek के दमदार Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ Mali G615 GPU मिलता है जो बढ़िया ग्रफिक्स दिखाने में सक्षम है. इसके साथ ही इसमें Android 15 का सपोर्ट और 2 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 3 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलती हैं. यह स्मार्टफोन FunTouch OS कस्टम UI को सपोर्ट करता है.
Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन Qualcomm के एक लाजवाब Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें Adreno 710 GPU भी मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 को तो सपोर्ट करता ही है लेकिन इसमें 6 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स के साथ ही 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स और Samsung One UI का सपोर्ट भी मिलता है.
Realme P4R में मिलने वाले सिंगल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है जिसके साथ ही इसमें 8MP का एक फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरा के मामले में यह स्मार्टफोन Vivo T4R और Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन के आगे फीका पड़ जाता है क्योंकि इस स्मार्टफोन में ज्यादातर ध्यान बैटरी और परफॉर्मेंस पर दिया गया है.
Vivo T4R स्मार्टफोन में एक दमदार डूअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ ही 2MP का डेप्थ कैमरा भी मिलता है. इसके साथ ही यह शानदार स्मार्टफोन 32MP के एक वाइड एंगल फ्रंट कैमरा के साथ आता है. जिसमें 4K रेसोलूशन तक में वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती है.
Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन में एक लाजवाब ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अलट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा आता है. इसके साथ ही इसमें HDR मोड भी मिलता है. इसमें 12MP का एक बढ़िया फ्रंट कैमरा मिलता है जो बढ़िया सेल्फी लेता है.
Realme P4R स्मार्टफोन 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है जिसमें 45W तक की Super VOOC चार्जिंग के सपोर्ट मिलता है जो इस स्मार्टफोन को करीब 1 से 2 घंटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज करता है.
Vivo T4R स्मार्टफोन में 5700mAh की बड़ी बैटरी के साथ ही 44W तक की फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और इसकी मदद से यह स्मार्टफोन 80 मिनट तक के समय में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है.
Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी के साथ ही 45W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और यह स्मार्टफोन रोज़ के काम में आसानी से ज्यादा समय तक चल जाता है.
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 Pro vs Vivo V70 Elite vs Motorola Signature: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)