Realme P4R VS Realme P4 Power VS Realme P4 Pro: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Realme P4R VS Realme P4 Power VS Realme P4 Pro: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Realme ने बजट से मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4R भारतीय बाजार में हाल ही में लॉन्च किया है। इसी सीरीज के Realme P4 Power और Realme P4 Pro स्मार्टफोन्स कंपनी पहले से बेच रही है, ऐसे में नया फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए तीनों मॉडल्स के बीच चुनाव करना आसान नहीं होगा। तीनों स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर, बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियों के साथ आते हैं। अगर आप इनमें से किसी एक फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां तीनों डिवाइसेज़ के डिज़ाइन, कैमरा, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना की गई है। आइए देखते हैं तीनों में कौन किससे आगे निकलता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme P4R VS Realme P4 Power VS Realme P4 Pro

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Realme P4R में फ्लोटिंग लाइट डिजाइन दिया गया है, जिसमें रिफ्लेक्टिव फिनिश देखने को मिलता है। इसके कैमरा मॉड्यूल के साथ एक खास लाइट रिंग भी मौजूद है, जो इसे अलग पहचान देती है।

Realme P4R 5g

वहीं, Realme P4 Power का डिजाइन भारत की पर्ल अकैडमी के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें गोल किनारों और पीछे की तरफ हल्के कर्व दिए गए हैं, जिससे फोन हाथ में अधिक आरामदायक महसूस होता है। बैक पैनल पर मैट फिनिश और कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर ट्रांसपेरेंट डिजाइन एलिमेंट इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

Realme P4 Pro में एक प्रीमियम 4D-कर्व्ड डिस्प्ले एक आरामदायक और स्लिम प्रोफ़ाइल के साथ दी गई है। इसके साथ ही बैक पैनल पर यूनिक नैचुरल टेक्सचर मिलता है। यह 7.68mm मोटा है और इसका वज़न 189 ग्राम है।

डिस्प्ले की तुलना

तीनों स्मार्टफोन्स में 6.8 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी मदद से स्क्रॉलिंग स्मूद रहती है, गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है और एनिमेशन भी काफी फ्लूइड दिखाई देते हैं। ब्राइटनेस के मामले में P4 Power और P4 Pro अपनी 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ Realme P4R से काफी आगे हैं।

हालांकि, तीनों की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में अंतर है। Realme P4R में IPS LCD पैनल दिया गया है, जबकि Realme P4 Power और P4 Pro, AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। AMOLED स्क्रीन जरूरत पड़ने पर अलग-अलग पिक्सल बंद कर सकती है, जिससे गहरा ब्लैक कलर, बेहतर कॉन्ट्रास्ट, ज्यादा सटीक रंग और बेहतर पावर एफिशिएंसी मिलती है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

प्रोसेसर की बात करें तो Realme P4R में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। दूसरी तरफ Realme P4 Power और Realme P4R दोनों में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है।

जहां तक बात है ऑपरेटिंग सिस्टम की तो Realme P4R और Realme P4 Power दोनों Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 पर काम करते हैं, जबकि Realme P4 Pro Android 15 के realme UI 6.0 स्किन पर चलता है। हालांकि, कंपनी ने तीनों डिवाइसेज़ को 3 OS अपडेट्स और 4 सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।

कैमरा और बैटरी

Realme P4 Power में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, Realme P4R में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा Realme P4 Pro में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और सबसे ज्यादा रेज़ोल्यूशन वाला 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Realme P4 Pro 5G, Realme P4 Pro launch

बैटरी की बात करें तो Realme P4R में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी ओर Realme P4 Power इससे भी बड़ी 10,001mAh बैटरी के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है और इसकी चार्जिंग स्पीड 80W है। आखिर में Realme P4 Pro एक 7000mAh बैटरी ऑफर करता है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो Realme P4R के बेस वेरिएंट की कीमत Flipkart पर 18,999 रुपये रखी गई है, जो 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए है। वहीं Realme P4 Power का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये में उपलब्ध है। इनकी तुलना में Realme P4 Pro को भी 8GB + 128GB स्टोरेज के लिए 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: PM किसान योजना में आपको भी मिलेगा पैसा? ऑनलाइन लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम?

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile