2019 में शुरु हुई प्रधान मंत्री किसान योजना की 23वीं किश्त अभी आने वाली है और इस किश्त के लिए करोड़ों किसान देश भर में इंतज़ार कर रहे हैं. ऐसे में सरकार ने एक अच्छा कदम उठाया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करके प्रधान मंत्री किसान योजना की 23वीं किश्त के आने की डेट के बारे में बताया. यह देखकर काफी किसान खुश तो हुए लेकिन यह जान लेना जरूरी है की केवल किश्त के आने की डेट पता करने से कुछ नहीं होगा बल्कि यह जानना महत्वपूर्ण है की आपका नाम इस योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में है या नहीं. अगर आपको यह जानना है की बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करते हैं तो आप एकदम सही जगह आए हैं. इस आर्टिकल में आपको इस योजना से मिलने वाली किश्त से जुड़े कुछ सवालों के जवाब मिलेंगे.
Surveyप्रधान मंत्री किसान योजना की 23वीं किश्त कब आएगी?
इस योजना के पैसे मिलने के लिए कई किसान बेसबरी से इंतज़ार कर रहे होंगे. इसलिए सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ के माध्यम से प्रधान मंत्री किसान योजना की 23वीं किश्त आने की तारीख के बारे में बताया है. इसके हिसाब से इस योजना की 23वीं किश्त के पैसे लाभार्थियों को 20 जून 2026 को मिल जाएंगे.
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको प्रधान मंत्री किसान योजना का फायदा मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम ढूंढ सकते हैं.
ऑनलाइन लिस्ट में कैसे देखें नाम?
- प्रधान मंत्री किसान योजना की औपचारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को खोलें.

- पहले ही पेज पर स्क्रॉल करके बेनिफिशियरी लिस्ट के ऑप्शन को पर जाएं.

- अपने से जुड़ी सारी डिटेल्स को भरें जैसे सब डिस्ट्रिक्ट और बाकी डिटेल्स.

- सारी सही डिटेल्स भरने के बाद आप गेट रिपोर्ट के ऑप्शन को क्लिक करके लिस्ट को पा सकते हैं.
- इस रिपोर्ट से आपको अपने पूरे गांव की बेनिफिशियरी लिस्ट मिल जाएगी और आप इसके माध्यम से यह पता कर सकते हैं की आपको नाम इस लिस्ट में शामिल है या नहीं.
यह भी पढ़ें: बिना फिजिकल आधार भी ट्रेन में नहीं कटेगा चालान; UIDAI लाया ये नया ऑप्शन
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
