Realme P4R vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Poco M8: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Realme P4R vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Poco M8: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

हाल ही में रीलीज हुए Realme के Realme P4R ने भारतीय बाज़ार में तहलका मचा रखा है, इसके प्राइस रेंज के सारे स्मार्टफोन्स के साथ इस स्मार्टफोन की तुलना होनी शुरु हो गई है. इस स्मार्टफोन में एक अलग ही बात है, 18,999 रुपये के सस्ते दाम में यह स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर, धमाकेदार कैमरा और लाजवाब बैटरी साथ लेकर आता है और ऐसे में इसकी तुलना OnePlus Nord CE 6 Lite और Poco M8 से की जा रही है. आइए हम भी इन तीनों दमदार स्मार्टफोन्स की तुलना करके जाने की कोनसा स्मार्टफोन किन मामलों में बेहतर है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme P4R vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Poco M8

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Realme P4R एक लाजवाब 6.8 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है और इसके साथ ही साथ इसमें 144Hz का शानदार रिफ्रेश रेट भी मिलता है. इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन एक काफी स्लीक और क्लीन लुक के साथ आता है और यह स्मर्टफोन डस्ट प्रूफ और शौक प्रूफ भी है.

OnePlus Nord CE 6 Lite काफी हलका स्मार्टफोन है जो एक स्लीक लुक के साथ आता है और बिलकुल डस्ट प्रूफ है. इस स्मार्टफोन का 6.72 इंच का बड़ा और एकदम शानदार LCD डिस्प्ले 1000 निट्स की जबरदस्त पीक ब्राइटनेस के साथ आता है जिसमें 144Hz का बढ़िया रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है.

OnePlus Nord CE 6 Lite sale in India today 12 May from Amazon check Price Specs sale offers

Poco M8 स्मार्टफोन में एक लाजवाब 6.77 इंच का Flow AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने में सक्षम है. इस स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इन तीनों ही स्मार्टफोन्स में से यह स्मार्टफोन सबसे हलका और स्लीक है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Realme P4R MediaTek के एक दमदार Dimensity 6300 ओक्टा कोर चिपसेट के साथ आता है और इसमें Mali G57 MC2 का लाजवाब GPU आता है जो बढ़िया ग्राफिक्स दिखाने में सक्षम है. इस स्मार्टफोन में Android v16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है जो ColorOS की कस्टम UI को चला सकता है.

OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन भी Android v16 के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है जो OxygenOS की कस्टम UI को चलाने में सक्षम है. इसके साथ ही इसमें MediaTek का Dimensity 7400 Apex ओक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिलता है जो Mali-G615 GPU के साथ आता है.

Qualcomm के Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आने वाले Poco M8 में Adreno 710 GPU देखने को मिलता है जो काफी लाजवाब परफॉरमेंस देता है. इस स्मार्टफोन में Android v15 का सपोर्ट मिलता है जो HyperOS की कस्टम UI को चलाने में सक्षम है.

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा के मामले में Realme P4R थोड़ा फीका पड़ जाता है, इस स्मार्टफोन में केवल एक 50MP का रियर प्राइमरी कैमरा मिलता है जो 10x तक के डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 8MP का है और अच्छी सेल्फीज़ खींच लेता है.

50MP के रियर प्राइमरी कैमरा और 2MP के सेकंडेरी कैमरा के साथ आने वाले OnePlus Nord CE 6 Lite में बढ़िया डिजिटल जूम देखने को मिलता है और इसके साथ ही साथ इसका 8MP का फ्रंट कैमरा काफी दमदार तस्वीरें लेने में सक्षम है.

Poco M8 में 50MP का रियर प्राइमरी और 2MP का डेप्थ कैमरा देखने को मिलता है जो लाजवाब तस्वीरें खींचने में माहिर है. इस स्मार्टफोन में 20MP का वाइड एंगल कैमरा मिलता है जो बेहतरीन वीडियोस को 30FPS पर रिकॉर्ड कर सकता है.

बैटरी और चार्जिंग

Realme P4R 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है जो 45W तक की Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है और यह स्मार्टफोन करीब एक घंटे तक के समय में 50 प्रतीशत तक चार्ज हो जाता है.

7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आने वाला OnePlus Nord CE 6 Lite 45W तक की Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें बढ़िया बैटरी लाइफ मिलती है.

Realme P4R 5G

Poco M8 बैटरी के मामले में Realme P4R और OnePlus Nord CE 6 के आगे थोड़ा फीका पड़ जाता, यह स्मार्टफोन 5520mAh की बैटरी के साथ आता है जो 45W तक की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है.

भारत में कीमत

Realme P4R भारत में करीब 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है और इसमें केवल 4GB RAM का ही ऑप्शन उपलब्ध है.

OnePlus Nord CE 6 Lite के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट का दाम 22,999 रुपये है और इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 28,998 रुपये है.

Poco M8 स्मार्टफोन का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आने वाला वेरिएंट 19,628 रुपये के दाम पर आता है और इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आने वाला वेरिएंट 24,495 रुपये के दाम पर आता है.

यह भी पढ़ें: Realme P4R vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G37 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile