Realme P4R vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G37 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Realme ने हाल ही में भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च किया है। यह फोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला OnePlus Nord CE 6 Lite 5G और Moto G37 Power 5G जैसे स्मार्टफोन्स से है। तीनों डिवाइस 5G कनेक्टिविटी, MediaTek चिपसेट और बड़ी बैटरी जैसी खूबियों के साथ आते हैं। आइए कीमत और स्पेसिफिकेशंस के आधार पर इन तीनों स्मार्टफोन्स की तुलना करते हैं।
SurveyRealme P4R vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G37 Power
डिस्प्ले और डिज़ाइन
Realme P4R में 6.8 इंच का HD+ (720×1570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसका साइज़ 166.4×78×8.8mm है और वजन 224 ग्राम है।
OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72 इंच का Full-HD+ (1080×2400 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक जाती है। इसका डाइमेंशन 166×76×8.5mm है और वजन लगभग 208 ग्राम है।

Moto G37 Power में 6.6 इंच का HD+ (720×1604 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मौजूद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। हाई ब्राइटनेस मोड में इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक पहुंच सकती है। फोन का आकार 166.23×76.50×8.89mm है और इसका वजन 215 ग्राम है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU, अधिकतम 6GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी इसके लिए दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
OnePlus Nord CE 6 Lite 5G में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ARM Mali-G615 GPU, 8GB RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ आता है।
Moto G37 Power 5G MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह भी Android 16 पर चलता है और कंपनी ने Android 17 अपडेट देने की पुष्टि की है।

कैमरा में किसका दबदबा?
फोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
OnePlus Nord CE 6 Lite 5G के पीछे 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Moto G37 Power में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
Realme P4R में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus Nord CE 6 Lite में 7,000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे IP64 रेटिंग मिली हुई है। Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

भारत में कीमत
Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।
OnePlus Nord CE 6 Lite 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध है। इसका 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Moto G37 Power 5G की कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 18,999 रुपये में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Realme P4R vs Vivo T5x: 8000mAh बैटरी वाले नए Realme फोन का Vivo T5x से मुकाबला, देखें तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
