Realme P4R vs Motorola G96 vs Samsung Galaxy F17: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
17 जून को लॉन्च हुए Realme P4R में 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाजवाब बैटरी लाइफ, गेमिंग के लिए शानदार थर्मल्स और दमदार रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलता है. इसमें 20,000 रुपये से भी कम की कीमत में इतने बढ़िया फीचर्स देखने को मिलते हैं की आपके होश ही उड़ जाएं. क्योंकि यह स्मार्टफोन अभी हाल ही में इतने बढ़िया प्राइस के साथ लॉन्च हुआ है, यूजर्स इसकी तुलना इस रेंज के बाकी स्मार्टफोन्स से करने लगे हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो इस स्मार्टफोन की तुलना करके इसके फीचर और स्पेक्स के बारे में और जानना चाहते हैं तो यहां हम Realme P4R की तुलना Motorola G96 और Samsung Galaxy F17 से कर रहे हैं. आइए देखते हैं तीनों में कौन किससे आगे निकलता है.
SurveyRealme P4R vs Motorola G96 vs Samsung Galaxy F17
डिस्प्ले और डिज़ाइन
6.8 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आने वाला Realme P4R में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 144Hz का दमदार रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और यह स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है.
6.67 इंच के लाजवाब P-OLED कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने वाले Moto G96 में 144Hz के दमदार रिफ्रेश रेट के साथ 1600 निट्स की बढ़िया पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. इसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इस स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास v5 की प्रोटेक्शन मिलती है.

Samsung Galaxy F17 के 6.7 इंच के सूपर AMOLED डिस्प्ले में 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है और इसके साथ ही इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट भी देखने को मिलता है और इसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इस स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास Victus की प्रोटेक्शन मिलती है.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Realme P4R में MediaTek का दमदार Dimensity 6300 प्रोसेसर देखने को मिलता है और इसके साथ ही बढ़िया ग्राफिक्स दिखाने के लिए इसमें Mali G57 GPU भी मिलता है. यह स्मार्टफोन Android v16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है जो Color OS की कस्टम UI को सपोर्ट करता है.
Qualcomm के दमदार Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाले Moto G96 में अच्छे ग्राफिक्स के लिए Adreno 710 GPU देखने को मिलता है और यह स्मार्टफोन भी Android v16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है.
Samsung Galaxy F17 स्मार्टफोन Samsung के अपने दमदार Samsung Exynos 1330 चिपसेट के साथ आता है जो परफॉरमेंस में काफी बढ़िया है. इसके साथ ही इसमें Android v16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Samsung की अपनी Samsung One UI देखने को मिलती है.

कैमरा में किसका दबदबा?
Realme P4R पूरी तरह से बैटरी और परफॉरमेंस पर ध्यान देता है और इसलिए इसका कैमरा सेटअप बाकी स्मार्टफोन्स के आगे थोड़ा फीका पड़ जाता है. इसमें 50MP का एक प्राइमरी रियर कैमरा देखने को मिलता है जो 8MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है.
Moto G96 एक बढ़िया डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जो 50MP के प्राइमरी कैमरा और 8MP के अलट्रा वाइड कैमरा पर चलता है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 32MP का शानदार फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है जो लाजवाब तस्वीरें लेता है.
Samsung F17 एक दमदार ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा देखने को मिलता है. इस लाजवाब रियर कैमरा सेटअप के साथ ही इसमें 13MP का एक फ्रंट कैमरा भी मिलता है.
बैटरी और चार्जिंग
Realme P4R बैटरी के मामले में अपनी 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ अलग ही जलवा दिखाता है, इसमें बड़ी बैटरी के साथ ही 45W तक की SuperVOOC चार्जिंग भी देखने को मिलती है. 5500mAh की बढ़िया बैटरी के साथ आने वाला Moto G96 33W तक की टर्बो पावर चार्जिंग के साथ देखने को मिलता है. Samsung Galaxy F17 स्मार्टफोन 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और 25W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

भारत में कीमत
Realme P4R की भारत में कीमत 18,999 रुपये से शुरु है और इसका दाम इसके RAM ऑप्शंस पर निर्भर करता है. इसमें 4GB से 6GB तक के RAM ऑप्शंस देखने को मिलते हैं.
Motorola G96 के 8GB की RAM और 128GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 18,796 रुपये की है.
Samsung Galaxy F17 के 4GB की RAM और 128GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 16,149 रुपये की है.
यह भी पढ़ें: Realme P4R vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G37 Power: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
