Realme के Budget Segment में इस वक्त दो फोन ऐसे हैं जो एक ही प्राइस रेंज के आसपास मिलते हैं और लोग अक्सर इन दोनों के बीच उलझ जाते हैं। एक तरफ है Realme Narzo 100 Lite 5G जो 14,999 रुपये के प्राइस में मिलता है, इसके अलावा एक Realme P4 Lite है जो आपको 12,650 रुपये में मिल जाता है। दोनों एक ही ब्रांड के मोबाइल हैं, देखने में भी फर्क ज्यादा नहीं है, लेकिन अंदर से दोनों में काफी अंतर है। तो अगर आप इन दोनों में से किसी एक को चुनने की सोच रहे हैं तो पहले आपको इन दोनों ही फॉसन की तुलना देख लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि प्राइस और स्पेक्स के अलावा डिजाइन, कैमरा और बैटरी के मामले में कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट है।
Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत Amazon पर 14,999 रुपये है और Flipkart पर इसे 15,186 रुपये के आसपास के प्राइस में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अगर Realme P4 Lite को देखा जाए तो यह आपको Amazon पर 12,650 रुपये में मिलने वाला है, इसके अलावा अगर आप इसे Flipkart से खरीदने जा रहे हैं तो यह आपको 12,999 रुपये में मिलने वाला है। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर दोनों ही फोन्स के बीच कुछ पैसे का फर्क आपको जरूर नजर आने वाला है।
अब देखते हैं कि इस फर्क के बदले में क्या ज्यादा मिलता है। सबसे बड़ा फर्क, 5G बनाम 4G का है। Narzo 100 Lite में 5G है, P4 Lite में में आपको 4G सपोर्ट मिलता है। यही एक बात दोनों के बीच सबसे बड़ा फासला बनाती है। फोन तीन से चार साल तक चलता है और आने वाले वक्त में 5G की जरूरत बढ़ती जाएगी। इसलिए 2,000 रुपये ज्यादा देकर 5G लेना लंबे समय में समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
Realme Narzo 100 Lite में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, यह एक बढ़िया 5G और बजट प्रोसेसर माना जा सकता है। इससे आप Gaming, Multitasking और रोजमर्रा के सभी काम बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। वहीं, अगर Realme P4 Lite को देखा जाए तो इस फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है, यह एक Budget 4G प्रोसेसर है। Performance के मामले में Dimensity 6300 इससे काफी आगे है।
Realme Narzo 100 Lite में 6.80 इंच की डिस्प्ले मिलती है, इसके अलावा यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट पर आता है, इसमें Gorilla Glass Protection भी है। Realme P4 Lite में 6.74 इंच की Display है लेकिन Refresh Rate 90Hz ही मिलता है, इसके अलावा इसकी स्क्रीन पर भी किसी तरह के प्रोटेक्शन की बात सामने नहीं आई है, ऐसे में 144Hz पर Scrolling और Gaming दोनों काफी स्मूद लगते हैं। यह फर्क रोज इस्तेमाल में महसूस होता है।
Realme Narzo 100 Lite में 7000mAh की Battery है जबकि P4 Lite में 6300mAh की बैटरी मिलती है। दोनों में Fast Charging 15W की है। 7000mAh यानि भारी इस्तेमाल पर भी आराम से दो दिन निकल जाएंगे। Realme P4 Lite की बैटरी भी बुरी नहीं है लेकिन यहाँ भी Narzo 100 Lite को ज्यादा बेहतर बैटरी को लेकर भी कहा जा सकता है।
Realme Narzo 100 Lite 4GB और 6GB RAM के दो वैरिएन्ट में आता है। Storage की बात करें तो 64GB और 128GB दोनों ऑप्शन में यह फोन आपको मिल जाने वाला है। इसमें microSD Card से Storage 2TB तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं Realme P4 Lite सिर्फ 4GB RAM में आता है।
दोनों में 13MP का Rear Camera और 5MP का Front Camera है। लेकिन Narzo 100 Lite में दो Rear Cameras हैं जबकि P4 Lite में सिर्फ एक ही कैमरा देखने को मिलता है। दोनों में Autofocus और Flash भी है।
Narzo 100 Lite Android 16 और Realme UI 7.0 के साथ आता है। जबकि P4 Lite Android 15 पर चलता है। यानी Narzo 100 Lite को Software Updates में पहले से एक बढ़त मिली हुई है। Narzo 100 Lite में IP64 Rating है जो धूल से पूरी सुरक्षा और पानी के हल्के छींटों से बचाव प्रदान करने में सक्षम है। अगर P4 Lite को देखा जाए तो इसमें IP54 है जो थोड़ी कम सुरक्षा देता है।
नोट: Realme P4 Lite स्मार्टफोन 5G क्षमता में भी उपलब्ध लेकिन हमने यहाँ 4G वैरिएन्ट की तुलना की है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs Moto G57 Power: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना