Realme GT 6T price drops under Rs 25000 on Amazon
अगर आप एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे फोन के बारे में बताने वाले हैं जो परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में बेहद दमदार है और इस समय अमेज़न पर डिस्काउंट की कीमत में मिल रहा है। और डिस्काउंट किसको पसंद नहीं होता, तो अगर आप भी इस पॉवरफुल गेमिंग फोन को सस्ते में खरीदना चाहते हैं, तो आइए हम आपको इसकी पूरी डील समझाते हैं।
realme GT 6T 5G (8GB + 128GB, फ्लूइड सिल्वर) वैसे तो आमतौर पर 33,999 रुपए में आता है, लेकिन इस समय पर ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न इस पर 3000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है जिससे इसकी कीमत घटकर 30,998 रुपए हो जाएगी। इसके अलावा यहाँ सभी बैंक कार्ड्स पर फ्लैट 3000 का इंस्टेंट डिस्काउंट और 26,400 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
GT 6T 5G भारत के पहले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आता है। डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसमें एक 5500mAh की बैटरी लगी हुई है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में दुनिया की सबसे ब्राइट (6000 निट्स) फ्लैगशिप डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए Realme GT 6T 5G में Sony LYT-600 OIS कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें: सैमसंग का 90 हजार वाला फोन अब सिर्फ 40 हजार में! यहाँ से खरीदें
अब, अगर आप इस रियलमी फोन के अलावा कुछ और स्मार्टफोन ऑप्शंस को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो नीचे एक लिस्ट दी गई है जिसमें आप इसी प्राइस रेंज और तगड़े स्पेक्स के साथ आने वाले कुछ दूसरे स्मार्टफोन्स के बारे में जान सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पूरे साल जी भर के कर सकेंगे बातें, इन लोगों के लिए सबसे सॉलिड हैं Jio, Airtel और Vi के ये रिचार्ज प्लान