खूबसूरत डिज़ाइन और कलर के साथ चीन में उतारा गया Realme GT Neo 5 SE, देखें 5 धाकड़ फीचर्स

Highlights

Realme GT Neo5 SE एक 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस है

स्मार्टफोन बैक पर एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है

GT Neo 5 SE दो रंगों ब्लैक और फाइनल फैन्टसी ब्लू में आएगा

इस महीने की शुरुआत में Realme GT Neo 5 SE को AnTuTu लिस्टिंग में देखा गया था और फिर एक आधिकारिक पोस्टर के माध्यम से इसके प्रोसेसर और बैटरी स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि हुई थी। अब, 3 अप्रैल को रियलमी ने GT Neo 5 SE चीन में लॉन्च कर दिया है जिससे हमे स्मार्टफोन के सटीक स्पेसिफिकेशन्स मिल गए हैं। 

हालांकि, इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि Realme GT Neo 5 SE भारत में कब आ रहा है या ब्रांड का इसे हमारे देश में लॉन्च करने का इरादा है या नहीं। लेकिन चलिए अभी के लिए नए लॉन्च हुए फोन की डिटेल्स को देखते हैं। 

1. Realme GT Neo5 SE Design

स्मार्टफोन में कर्व्ड बैक और साइड्स, एक फ्लैट स्क्रीन फ्रन्ट और एक ड्यूअल कटआउट कैमरा है जिसमें ऊपर की तरफ एक लेंस और नीचे की तरफ दो सेन्सर्स हैं। पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर क्रमश: दाईं और बाईं ओर होंगे। GT Neo 5 SE दो रंगों ब्लैक और फाइनल फैन्टसी ब्लू में आएगा। 

2. Realme GT Neo5 SE Display

Realme GT Neo5 SE एक 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस है जिसका रिजॉल्यूशन 1240 x 2772 पिक्सल है। यह डिस्प्ले पैनल 10-बिट कलर्स, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। 

3. Realme GT Neo5 SE Performance

Realme GT Neo5 SE में क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर है जिसे 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का साथ दिया गया है। फोन रियलमी यूआई 4.0 आधारित एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

4. Realme GT Neo5 SE Camera

कैमरे के मामले में यह स्मार्टफोन बैक पर एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल माइक्रोस्कोप लेंस शामिल है। फ्रन्ट पर एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फ़ी शूटर दिया है। 

5. Realme GT Neo5 SE Battery

Realme GT Neo5 SE में एक 5500mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है जो 100-वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles