Realme 16x 5G vs Redmi Note 17 5G vs Moto G77 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
भारतीय मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में Realme 16x 5G की एंट्री हो गई है। यह फोन Redmi Note 17 5G और Moto G77 Power को टक्कर देता है। तीनों ही स्मार्टफोन बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी पर फोकस करते हैं, लेकिन डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में इनके बीच काफी अंतर है। Realme 16x 5G और Moto G77 Power की शुरुआती कीमत समान है, जबकि Redmi Note 17 5G थोड़ा महंगा है। आइए जानते हैं इन तीनों फोन में क्या अंतर है और कौन सबसे आगे है।
SurveyRealme 16x 5G vs Redmi Note 17 5G vs Moto G77 Power
डिज़ाइन और डिस्प्ले
डिजाइन की बात करें तो Realme 16x 5G का डाइमेंशन 166.47×78.23×8.88mm है और इसका वजन 217 ग्राम है। फोन को Endurance Brown और Glory White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह IP65 रेटिंग के साथ आता है और इसमें MIL-STD-810 शॉक रेजिस्टेंस भी मिलता है। फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। इसमें 180Hz टच सैंपलिंग और HBM में 1,200 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है।
वहीं, Redmi Note 17 5G में तीनों में सबसे बड़ा 6.9 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में DCI-P3 कलर गैमट, 960Hz PWM DC डिमिंग और HydroTouch 2.0 जैसे फीचर्स हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। इसका वजन करीब 225 ग्राम है और डाइमेंशन 169.7×79.14×8.4mm है। यह भी IP65 रेटिंग के साथ आता है।
Moto G77 Power का डाइमेंशन 166.23×76.50×8.89mm और वजन करीब 215 ग्राम है। फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसे Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable और Pantone Nautical Blue रंगों में खरीदा जा सकता है। इसमें IP64 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के लिए Realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिमी का वेपर चैंबर दिया गया है। गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए Realme का GT Boost ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी मौजूद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Realme 16x 5G Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है।
Redmi Note 17 5G में 4nm फैब्रिकेशन पर बना Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 10,416 वर्ग मिमी का ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है।
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। Xiaomi फोन के लिए चार साल तक OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है।
दूसरी ओर, Moto G77 Power में 6nm MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। इसका GPU ARM Mali-G57 MP2 है और चिपसेट की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.5GHz है।
कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 16x 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके कैमरा फीचर्स में AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode शामिल हैं।
Redmi Note 17 5G में भी 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है और 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, हालांकि उपलब्ध जानकारी में इसके सेंसर की डिटेल सामने नहीं आई है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह 1080p वीडियो को 30fps तक रिकॉर्ड कर सकता है।
वहीं, Moto G77 Power कैमरा सेटअप में थोड़ा अलग नजर आता है। इसमें 50MP का Sony LYT-600 मेन कैमरा और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 2K वीडियो को 30fps तक रिकॉर्ड कर सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Redmi Note 17 5G सबसे आगे है। इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह एक चार्ज में करीब 2.5 दिन तक चल सकता है।
Realme 16x 5G में 7,000mAh की बैटरी है। यह 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Moto G77 Power में भी 7,000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन इसकी चार्जिंग स्पीड 30W है। फोन 6W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
इस लिहाज से बैटरी क्षमता में Redmi Note 17 5G स्पष्ट रूप से आगे है, जबकि Realme 16x 5G ज्यादा तेज 45W चार्जिंग के साथ 7,000mAh बैटरी देता है। Moto G77 Power की चार्जिंग स्पीड इन दोनों के मुकाबले कम है।
भारत में कीमत
कीमत की बात करें तो Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल इस कीमत में आता है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है। फोन Endurance Brown और Glory White कलर में उपलब्ध है।
Redmi Note 17 5G का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 27,999 रुपये में आता है, जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 30,999 रुपये खर्च करने होंगे। यह Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple रंगों में उपलब्ध है।
वहीं, Moto G77 Power केवल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है और इसकी कीमत 25,999 रुपये है। यह Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable और Pantone Nautical Blue कलर में मिलता है।
यह भी पढ़ें: 4,000 रुपये तक फिर बढ़ी OnePlus के इन 5 स्मार्टफोन्स की कीमत, नया नवेला OnePlus N6x भी लपेटे में
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
