Realme का पहला 200-मेगापिक्सल फोन Realme 11 Pro+ आज (15 जून) रियलमी इंडिया की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल में जाने वाला है। 8 जून को इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई थी और आज दोपहर 12 बजे से यह सेल में पहली बार उपलब्ध होगा।
Realme का यह 5G स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शंस ऑफर करता है जिनमें से 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपए में उपलब्ध होगा जबकि 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपए होगी। स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट्स Astral Black, Sunrise Beige और Oasis Green में आता है।
पहली सेल में 8GB + 256GB मॉडल पर ICICI, HDFC और SBI बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर ग्राहक 2000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने पर आप 2000 रुपए के अतिरिक्त डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन को भी चुन सकते हैं।
अब बात करें 12GB रैम वेरिएंट की तो इस पर आप 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इस वेरिएंट पर कोई बैंक ऑफर उपलब्ध नहीं है, लेकिन पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ग्राहक 500 रुपए का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
स्मार्टफोन 6.7 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह एंड्रॉइड 13-आधारित रियलमी यूआई 4.0 पर काम करता है। डिवाइस डायमेंसिटी 7050 SoC से लैस है और इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा हैंडसेट 200MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 32MP फ्रन्ट कैमरा ऑफर करता है।