POCO X8 5G VS Redmi Turbo 5: डिजाइन, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

दोनों में 1.5K 120Hz AMOLED स्क्रीन और IP69K रेटिंग मिलती है।

रेडमी टर्बो 5 में 20 लाख+ AnTuTu वाला फ्लैगशिप Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर है।

पोको में 8,340mAh की बड़ी बैटरी, जबकि रेडमी में 7,540mAh बैटरी मिलती है।

शाओमी और पोको ने मिड-रेंज और फ्लैगशिप किलर सेगमेंट में दो बेहद आक्रामक स्मार्टफोन्स मैदान में उतारे हैं। एक तरफ जहां POCO ने ग्लोबल मार्केट में अपनी X सीरीज का नया स्मार्टफोन POCO X8 5G पेश कर दिया है, यह फोन इंडिया के बाजार में 4 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, Redmi Turbo 5 ने भारत में 20 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर और 100W चार्जिंग के साथ कुछ समय पहले ही एंट्री ली थी। दोनों ही डिवाइसेज में IP69K जैसी हेवी-ड्यूटी सुरक्षा और 7,000mAh से ज्यादा बड़ी दी गई है। अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स को लेकर इस असमंजस में फंसे हैं कि आखिर किस फोन को खरीदा जाए, खरीदा जाए भी नहीं? आइए यहाँ हम आपको इन दोनों ही फोन्स की डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत आदि की तुलना देखने वाले हैं। इसके बाद आपको पता चल जाने वाला कि आखिर आपको किस फोन को खरीदना चाहिए।

डिजाइन और डिस्प्ले

POCO X8 5G में कंपनी ने 6.83-इंच का 1.5K (2772 x 1280 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और गेम टर्बो मोड में 3,200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 12-बिट कलर डेप्थ, 3,840Hz PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह Black, White और Orange कलर में खरीदा जा सकता है।

Redmi Turbo 5 को देखा जाए तो यह थोड़ा कॉम्पैक्ट है। इसमें 6.59-इंच की 1.5K (2756 x 1268 पिक्सल) OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, M10 लुमिनसेंट मटीरियल, Dolby Vision, 3,500 निट्स ब्राइटनेस और 2,560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट से लैस है। स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। इसके रियर कैमरे के चारों ओर ‘REDMI Pixel Matrix’ डायनामिक RGB लाइट्स मिलती हैं।

इसके अलावा दोनों ही फोन्स में IP66, IP68, IP69 और IP69K एक्सट्रीम वॉटर व डस्टप्रूफ सर्टिफिकेशन मिलता है।

प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस

Redmi Turbo 5 को देखते हैं तो यह इंडिया के बाजार में 4nm MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है, यह क्लॉक स्पीड 3.4GHz पर आता है। यह 20 लाख (2 Million+) से ज्यादा AnTuTu स्कोर के साथ एक दमदार फोन के तौर पर बाजार में मौजूद है। इसमें LPDDR5X Ultra RAM, तेज UFS 4.1 स्टोरेज और 5300mm² VC कूलिंग के साथ 3D आइस-लूप सिस्टम मिलता है। यह Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है, जिसमें 4 साल के OS और 6 साल के सुरक्षा अपडेट्स का वादा है।

POCO X8 5G को देखते हैं तो यह फोन 4nm आर्किटेक्चर वाला Snapdragon 6s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.4GHz क्लॉक स्पीड) से लैस है। इसमें 6GB/8GB/12GB रैम और UFS 2.2/UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह भी Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है और इसमें Google Gemini, Circle to Search जैसे AI फीचर्स मिलते हैं।

कैमरा में किसका पलड़ा भारी?

Redmi Turbo 5 को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में बैक पर OIS और EIS के साथ 50MP Sony IMX882 (f/1.59) प्राइमरी कैमरा और 8MP (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। यह रियर से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट में 20MP का सेल्फी शूटर है जो 1080p 60fps रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

POCO X8 5G में OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है (अल्ट्रा-वाइड लेंस की कमी है)। वहीं सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके कैमरे अधिकतम 1080p 30fps तक ही वीडियो शूट कर पाते हैं।

बैटरी और चार्जिंग स्पीड

POCO X8 5G को देखा जाए तो यह एक बड़ी 8,340mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आता है, इसमें 67W HyperCharge और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। Redmi Turbo 5 को देखते हैं तो इस फोन में एक 7,540mAh की बैटरी देखने को मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग के मामले में किसी भी फोन को देखते देखते मात दे सकती है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है।

कीमत की तुलना (Price Comparison)
मॉडल / वेरिएंटPOCO X8 5G (ग्लोबल कनवर्टेड प्राइस)Redmi Turbo 5 (भारत में आधिकारिक कीमत)
6GB + 128GB$269 (लगभग 25,538 रुपये)
8GB + 256GB$299 (लगभग 28,388 रुपये)37,999 रुपये
12GB + 256GB$349 (लगभग 33,135 रुपये)40,999 रुपये

यह भी पढ़ें: Vivo T5 5G vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :